चारों नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा की रणनीति तैयार—कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को बनाएंगे मुद्दा: डॉ. राजीव बिंदल – भारत केसरी टीवी

चारों नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा की रणनीति तैयार—कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को बनाएंगे मुद्दा: डॉ. राजीव बिंदल

चारों नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा की रणनीति तैयार—कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को बनाएंगे मुद्दा: डॉ. राजीव बिंद

Advertisement

 

Advertisement

दीप कमल में अहम बैठक—प्रभारी से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक बना चुनावी खाका, कांग्रेस को हराने का संकल्प

Advertisement

 

Advertisement

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा। दिनांक 28 अप्रैल 2026:

 

 

भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीप कमल, चक्कर (शिमला) में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार, बिहारी लाल शर्मा, रश्मि धर सूद, राजेश ठाकुर, पवन काजल, बलबीर वर्मा, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, पायल वैद्य, प्रदेश सचिव वंदना योगी, वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर, सुधीर शर्मा, संजीव शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त विधायक अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी, जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल, सचिन शर्मा, रागिनी रकवाल, निहाल चंद शर्मा, राजेश कश्यप, शैलेंद्र गुप्ता भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में मंडी, सोलन, पालमपुर और धर्मशाला—चारों नगर निगमों के चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और प्रत्येक क्षेत्र के लिए अलग-अलग रणनीति तैयार की गई। पार्टी नेताओं ने स्थानीय मुद्दों, संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क को केंद्र में रखते हुए चुनावी खाका तय किया।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि चारों नगर निगमों में चुनाव पार्टी के सिंबल पर होने जा रहे हैं, ऐसे में भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ लगातार बैठकों का दौर जारी है, जिसमें चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

“भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाकर उसका पर्दाफाश करेगी,” बिंदल ने कहा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता को केवल निराश किया है और अब नगर निगम चुनावों में जनता इसका जवाब देगी। भाजपा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साह के बल पर चारों नगर निगमों में जीत का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।

अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा की रणनीति और संगठनात्मक एकजुटता कांग्रेस को करारी शिकस्त देगी और चारों नगर निगमों में भाजपा का परचम लहराएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000