सोलन ब्रेकिंग : विवाह समारोह स्थल से कचरा उठा रहा व्यक्ति गिरा सीढ़ियों से, मौत – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्रेकिंग : विवाह समारोह स्थल से कचरा उठा रहा व्यक्ति गिरा सीढ़ियों से, मौत

सोलन। विवाह समारोह निपटने के बाद छत पर फैली हुई डिस्पोजल सामग्री को उठाते हुए एक व्यक्ति की सीढ़ी से नीचे गिर जाने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान मूल रूप से यूपी के गौंडा और फिलवक्त ओच्छघाट में अपनी मां के साथ रहने वाले विमलेश उर्फ पंडित जी के रूप में हुई है। पुलिस ने तमाम औनचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। घटना कल दोपहर बाद की है।

Advertisement

सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 39 वर्षीय विमलेश कुमार धर्जा निवासी एक व्यक्ति के चूल्हे बनाने के कारखाने में काम करता था। और ओच्छघाट में अपनी मां के साथ काम करता था। उसके मालिक के बेटे की 8 अक्टूबर को शादी थी। विमलेश इस शादी में अपनी भतीजियों व उनके बच्चों के साथ शामिल हुआ था।

Advertisement

शादी समारोह समाप्त होने के उपरांत कल विमलेश अपनी भतीजियों के साथ डिस्पोजल सामग्री व अन्य सामान उठा रहा था। इसी दौरान वह सीढ़ियों से गिर गया और उसके सिर में काफी चोटें आ गई। मौका पर मौजूद लोग उसे उपचार हेतु तुरन्त क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाये परन्तु क्षेत्रिय अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया ।

Advertisement

पुपलिस ने तमाम औपचारिकताएं पूरी करते हुए विमलेश के शव को अंतिम संस्कार के लिए परजिनों के हवाले कर दिया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000