चम्बा मे डिपो के आटे में निकले कीड़े उपभोक्ताओं ने विभाग से की कार्रवाई की मांग – भारत केसरी टीवी

चम्बा मे डिपो के आटे में निकले कीड़े उपभोक्ताओं ने विभाग से की कार्रवाई की मांग

मदन शर्मा

Advertisement

जिला चम्बा में सस्ते राशन के डिपो में मिलने वाले आटे में कीड़े निकलने का एक और मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उपभोक्ताओं ने खाद्य आपूर्ति विभाग से जांच की मांग की है। विधानसभा क्षेत्र चम्बा के बाट क्षेत्र में एक डिपो से लिए गए आटे में कीड़े पाए गए हैं। उपभोक्ता ने इसका वीडियो बनाया है। इसमें बताया गया है कि गरीबों को राहत देने के लिए सरकार सस्ता राशन दे रही है, लेकिन सस्ते राशन के रूप में कीड़े वाला आटा परोसा जा रहा है। इस पर शायद ही कोई नजर रख रहा है। इस तरह लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है

Advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री और अन्य अधिकारियों को समय-समय पर जो कंपनियां सामान दे रही हैं, उनकी चैकिंग भी करनी चाहिए ताकि लोगों को इस प्रकार का घटिया खाद्य सामग्री न मिले और उनका स्वास्थ्य न बिगड़े। इससे पूर्व भी पांगी में इसी प्रकार से कीड़े वाला आटा मिलने के बाद विभाग ने आटे के सैंपल भरे थे जिसकी जांच की जा रही है। वहीं बीते माह भी कांगड़ा की एक मिल के आटे का सैंपल भी फेल हो चुका है। हालांकि विभाग ने वीडियो मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है तथा आटे की सप्लाई को बदला जा रहा है। उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पैक्टर मनोज चौहान ने बताया कि आटे में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है। डिपो के आटे को भी बदलने का कार्य शुरू कर दिया है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000