वन विभाग का आरओ रिश्वत लेते गिरफ्तार, पांवटा साहिब में दस हजार लेना पड़ा महंगा, विजिलेंस ब्यूरो ने धरा – भारत केसरी टीवी

वन विभाग का आरओ रिश्वत लेते गिरफ्तार, पांवटा साहिब में दस हजार लेना पड़ा महंगा, विजिलेंस ब्यूरो ने धरा

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

पांवटा साहिब में सिरमौर विजिलेंस की टीम ने दीपावली के त्योहार से ठीक पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक रेंज अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने भंगानी रेंज में तैनात अधिकारी को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोचा है। आरोपी अधिकारी शिकायतकर्ता इकराम को काफी लंबे समय से परेशान कर रहा था। आरोपी शिकायतकर्ता के ट्रैक्टर को खनन कार्य के दौरान पकडऩे और उसका चालान न करने की एवज में दस हजार रुपए की मांग कर रहा था। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना विजिलेंस अधिकारियों को दी और आरोपी के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उन्हें सौंप दी। विजिलेंस विभाग ने शिकायत के आधार पर तुरंत जाल बिछाया। आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि देने के लिए पांवटा साहिब स्थित चुंगी नंबर-6 पर बुलाया था।

 

जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को पैसे थमाए, तो वहां पहले से तैयार विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की इस अचानक कार्रवाई से वन विभाग में हडक़ंप मच गया है। फिलहाल टीम मौके पर आगामी कार्रवाई और छानबीन में जुटी है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। डीएसपी विजलेंस रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000