आज रात को बंद हो जाएगा हिमाचल के सबसे व्यस्त नेशनल हाई-वे का यह पुल – भारत केसरी टीवी

आज रात को बंद हो जाएगा हिमाचल के सबसे व्यस्त नेशनल हाई-वे का यह पुल

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

मटौर वैली ब्रिज पर निर्माण कार्य के चलते 3 नवंबर की रात 11 बजे से 4 नवंबर की सुबह 7 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग ने बताया कि इस दौरान एनएच, विद्युत विभाग और पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से कार्य करेंगी। लोगों से इस अवधि में जमानाबाद-अब्दुल्लापुर सडक़ का वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करने की अपील की गई है। चार नवंबर को सुबह 7 बजे के बाद पुल पर दिन भर वन-वे यातायात व्यवस्था रहेगी। निर्माण एवं विद्युत लाइन के कार्य के चलते मटौर, घुरकड़ी, बगली रोड, ओल्ड मटौर, मटौर चौक और कोहाला में 3 नवंबर रात 7 बजे से 4 नवंबर सुबह 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

 

स्थानीय लोगों को टोल पास में राहत

एसडीएम ने बताया कि घट्टा टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए वार्षिक पास की राशि 1500 रुपए निर्धारित की गई है, जबकि अन्य वाहन चालकों के लिए यह राशि 3075 रुपए रहेगी। स्थानीय लोग टोल प्लाजा पर पास बनवा सकते हैं। जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप से भी यह सुविधा मिलेगी।

 

दीपावली पर पटाखा विक्रेताओं को चेतावनी

एसडीएम ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पटाखा विक्रेताओं को केवल निर्धारित स्थानों पर ही बिक्री करने के निर्देश दिए। बिना अनुमति अन्य स्थानों पर बिक्री करने वालों के चालान होंगे। साथ ही मिठाई और डेयरी विक्रेताओं से स्वच्छता बनाए रखने तथा मिलावट से बचने की अपील की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000