विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बीजेपी पर कसे सियासी तंज – भारत केसरी टीवी

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बीजेपी पर कसे सियासी तंज

मदन शर्मा

Advertisement

फेल हुआ भाजपा का मिशन लोटस

Advertisement

 

 

भटियात विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए 419 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए गए। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विपक्ष पर तीखे राजनीतिक प्रहार करने के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली की जमकर सराहना की। श्री पठानिया ने कहा कि भटियात की जनता के आशीर्वाद से उन्हें विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व मिला और इसी कारण हिमाचल देश की पहली ऐसी विधानसभा बनी है, जहां भाजपा का मिशन लोटस पूरी तरह विफल रहा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विरोधी अभी तक उन्हें समझ ही नहीं पाए हैं।

 

वह जितने धरती के ऊपर दिखते हैं, उनकी जड़ें उतनी ही जमीन के नीचे भी गहरी हैं। भाजपा के नवाचार के दावों पर पलटवार करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लोग केवल बातों में नयापन लाते हैं, जबकि धरातल पर असली नवाचार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने करके दिखाया है। छत्रपति शिवाजी और नेपोलियन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कद या दिखावे से नहीं, बल्कि बड़े फैसलों से इतिहास रचा जाता है। सुक्खू देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने बेसहारा बच्चों को सरकार के रूप में गोद लिया और आपदा प्रभावितों को सीधे आठ लाख की आर्थिक सहायता देने की योजना शुरू की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000