राशन डिपुओं में मिलेंगे घरेलू उपयोग के उत्पाद, विभाग ने डिपो संचालकों से लिए सुझाव – भारत केसरी टीवी

राशन डिपुओं में मिलेंगे घरेलू उपयोग के उत्पाद, विभाग ने डिपो संचालकों से लिए सुझाव

[MADAN SHARMA]

 

सस्ते राशन के डिपुओं में आटा, दाल, चावल, चीनी सहित डिपुओं में घरेलू उपयोग में आने वाले अन्य सभी उत्पाद बेचने की तैयारी है। ऐसे में प्रदेश के डिपुओं में अन्य राशन के साथ मसाले, तेल, अन्य दालें, टूथपेस्ट सहित अन्य खाद्य पदार्थ भी सस्ते दामों पर बिकेंगे। डिपुओं में राशन के साथ अन्य नॉन कंट्रोल आइटम्स बेचने अन्य विषयों पर चर्चा व प्रदेशभर के डिपो संचालकों की समस्याओं को जानने के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग निदेशक राम कुमार गौतम ने सोमवार को प्रदेशभर के डिपो संचालकों व जिला नियंत्रकों के साथ शिमला में संयुक्त बैठक की। इस दौरान निदेशक ने डिपो संचालकों की समस्याओं को सुना और जिला नियंत्रकों को दिशा-निर्देश जारी किए कि जिला स्तर पर डिपो संचालकों की समस्याओं को समय-समय पर निवारण किया जाए क्योंकि डिपो संचालकों से प्रदेश की जनता जुड़ी हुई और सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले राशन को आम जनता तक पहुंचाते हैं।
बैठक के दौरान विभाग की ओर से डिपो संचालकों को कई सुझाव दिए गए। वहीं मौके पर उन सुझावों की फीडबैक भी ली गई। विभाग ने डिपो संचालकों को सुझाव दिया कि डिपुओं में राशन के साथ अन्य घरेलू उत्पाद भी बेचे जाएं। जिस पर डिपो संचालकों को कमीशन भी मिलेगी। इस पर प्रदेश डिपो संचालक समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि संचालक तैयार हैं#RationDepot
#PublicDistributionSystem
#FoodAndCivilSupplies
#ConsumerWelfare
#HimachalPradesh
#FairPriceShops

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000