हिमाचल में पंचायत चुनाव के दौरान तीन जिलों की 3 पंचायतों में मतगणना रोकी – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में पंचायत चुनाव के दौरान तीन जिलों की 3 पंचायतों में मतगणना रोकी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के दौरान 3 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया में गंभीर चूक सामने आने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने मतगणना रोक दी है। यह मामले जिला चम्बा, सिरमौर और शिमला से संबंधित हैं। आयोग ने तीनों मामलों को गंभीर मानते हुए संबंधित पंचायतों में मतगणना को रोक दिया तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार जिला चम्बा के तिस्सा विकास खंड की सनवाल पंचायत के वार्ड नंबर-2 में दिव्यांग मतदाता के साथ मतदान केंद्र पहुंचे व्यक्ति से निर्धारित फॉर्म नहीं भरवाया गया। चुनाव नियमों के तहत यदि कोई दिव्यांग मतदाता स्वयं मतदान करने में सक्षम नहीं होता तो वह अपने साथ किसी अन्य व्यक्ति को मतदान में सहायता के लिए ला सकता है। इसके लिए संबंधित व्यक्ति से रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्धारित घोषणा पत्र या फॉर्म भरवाना अनिवार्य होता है।

बताया जा रहा है कि मतदान केंद्र पर मौजूद चुनाव कर्मचारियों ने इस नियम की अनदेखी की और साथ आए व्यक्ति से कोई फॉर्म नहीं भरवाया गया। मामला राज्य चुनाव आयोग के संज्ञान में आने के बाद आयोग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित वार्ड में मतगणना पर रोक लगा दी। अब वहां 30 मई को दोबारा मतदान करवाया जाएगा, जिसके बाद पंचायत के मतों की गणना होगी। दूसरा मामला जिला सिरमौर की एक पंचायत से सामने आया है। यहां मतदान के बाद बैलेट बॉक्स की अदला-बदली हो गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000