पेंशनरों की मांग: लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान और डीए की किस्त जल्द जारी करे सरकार – भारत केसरी टीवी

पेंशनरों की मांग: लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान और डीए की किस्त जल्द जारी करे सरकार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

नादौन में रिटायर्ड इंटेलिजेंस वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आर्य समाज मंदिर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिटायर्ड विजय चौधरी ने की। बैठक के दौरान पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement

इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा प्रस्तावित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर (आई कैंप) के आयोजन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया और इसकी तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में एसोसिएशन के सदस्यों तथा लक्ष्मी नारायण गौशाला समिति के अध्यक्ष सुखदेव शास्त्री के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सदस्यों ने उनके सामाजिक कार्यों को याद करते हुए शोक व्यक्त किया।

बैठक में पेंशनरों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों का जल्द भुगतान किया जाए और महंगाई भत्ते (डीए) की बकाया किस्तें भी शीघ्र जारी की जाएं।

इस मौके पर एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष पीडी शर्मा, महाराज सिंह ठाकुर, प्रकाश चंद, कैशियर यशपाल राणा, प्रेस सचिव सुभाष बस्सी, डॉ. कुलदीप गढ़वाल, रविंद्र पुरी, नानक चंद सहित कई सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000