राज्य सरकार ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) का अलग राज्य कैडर बनाया, 300 पदों के सृजन को मंजूरी – भारत केसरी टीवी

राज्य सरकार ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) का अलग राज्य कैडर बनाया, 300 पदों के सृजन को मंजूरी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

राज्य सरकार ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) का अलग राज्य कैडर बनाने को मंजूरी दे दी है। इसे भर्ती निदेशालय के अधीन रखा जाएगा ताकि एक पारदर्शी, मेरिट-आधारित और एकरूप भर्ती प्रक्रिया को संस्थागत रूप दिया जा सके। साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों में मानव संसाधनों के आपसी स्थानांतरण और आवश्यकता अनुसार तैनाती को सुनिश्चित किया जा सके।

Advertisement

इस पहल का उद्देश्य पारदर्शिता और विभागों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यकता अनुसार कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करना है।

Advertisement

शुरुआत में सरकार ने राज्य कैडर में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 300 पद ‘जॉब ट्रेनी’ के रूप में सृजित किए हैं। इन पदों को हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से निर्धारित आरक्षण रोस्टर के अनुसार भरा जाएगा।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती निदेशालय कैडर नियंत्रक प्राधिकरण के रूप में कार्य करेगा और पदस्थापन, स्थानांतरण, सेवा अभिलेखों के रखरखाव एवं मानव संसाधन डेटा प्रबंधन की निगरानी करेगा। इन कर्मचारियों की दैनिक कार्यप्रणाली, प्रदर्शन मूल्यांकन और उपस्थिति की निगरानी संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा की जाएगी, जहां वे तैनात होंगे। कैडर की वरिष्ठता राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सामान्य सिद्धांतों के आधार पर भर्ती निदेशालय द्वारा बनाए रखी जाएगी।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि सरकार सलाहकार विभागों के परामर्श से भर्ती एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं और मानक संचालन प्रक्रियाएं (SOPs) तैयार करेगी, जिनमें नियुक्ति, नियंत्रण और अनुशासनिक प्राधिकारियों की परिभाषा के साथ-साथ पदों की मांग, तैनाती और रिपोर्टिंग प्रक्रिया का निर्धारण किया जाएगा। इन पदों की भर्ती से पहले विज्ञापन जारी करने से पूर्व एक केंद्रीकृत ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (HRMIS) भी एनआईसी के माध्यम से विकसित किया जाएगा, ताकि कैडर की स्थिति, पदस्थापन और सेवा अभिलेखों की वास्तविक समय पर निगरानी हो सके।

प्रवक्ता ने बताया कि यह व्यवस्था न केवल विभिन्न विभागों में समय पर मानव संसाधनों की तैनाती सुनिश्चित करेगी, बल्कि युवाओं के लिए पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगी।#HimachalJobs #JrOfficeAssistant #StateCadre #TransparentRecruitment #SukhvinderSinghSukhu #EmploymentOpportunities

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000