समय पर जांच और नियमित उपचार से टीबी को हराना संभव: जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों का संदेश – भारत केसरी टीवी

समय पर जांच और नियमित उपचार से टीबी को हराना संभव: जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों का संदेश

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*टीबी जागरूकता से ही संभव है बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण: डॉ. विनीत लखनपाल*

 

*संचार लेखा कार्यालय में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

 

शिमला, 16 जून। कार्यालय नियंत्रक संचार लेखा, हिमाचल प्रदेश (दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय) द्वारा मंगलवार को कार्यालय परिसर में विशेष टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तपेदिक (टीबी) के लक्षणों, बचाव के उपायों तथा केंद्र सरकार द्वारा संचालित उपचार एवं सहायता कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करना था।

 

कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय (DDU) जोनल अस्पताल, शिमला के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनीत लखनपाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने टीबी के प्रारंभिक लक्षणों की समय पर पहचान, संक्रमण की श्रृंखला को रोकने के उपाय तथा सरकार द्वारा उपलब्ध निःशुल्क जांच, उपचार और पोषण सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

 

डॉ. लखनपाल ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों, समय पर जांच और नियमित दवा सेवन के माध्यम से टीबी का पूर्ण उपचार संभव है। उन्होंने लोगों से इस बीमारी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों एवं सामाजिक कलंक को समाप्त करने का भी आह्वान किया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नियंत्रक संचार लेखा (CCA), हिमाचल प्रदेश श्री दीपक कुमार ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सक का मार्गदर्शन कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रहा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वयं जागरूक रहने तथा समाज में भी टीबी के प्रति जनजागरूकता फैलाने का आग्रह किया।

 

उन्होंने कहा कि स्वस्थ कार्यबल ही सशक्त संगठन और राष्ट्र की आधारशिला है तथा विभाग भविष्य में भी ऐसे लोक-कल्याणकारी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

 

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000