एकजुट होते, तो नतीजे अलग होते, नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले डिप्टी सीएम अग्निहोत्री – भारत केसरी टीवी

एकजुट होते, तो नतीजे अलग होते, नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले डिप्टी सीएम अग्निहोत्री

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

नगर निगम सोलन चुनाव में कांग्रेस को अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद पार्टी के भीतर आत्ममंथन का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को सोलन में अपने दौरे के दौरान चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पार्टी के भीतर धड़ाबंदी कुछ क्षेत्रों में काफी मुखर रही, जिसका असर चुनाव परिणामों पर भी देखने को मिला। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस स्थिति को नियंत्रित कर लिया जाता तथा सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ते, तो परिणाम अलग हो सकते थे। सोलन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम की 17 सीटों में से कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि पार्टी को इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी।

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी और जिन कारणों से पार्टी को नुकसान हुआ है, उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सोलन के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार केवल सोलन ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जनहित से जुड़े कार्योंए आधारभूत सुविधाओं और विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत और सशक्त किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000