सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीली दवाइयों के मामले में छह और आरोपियों की पहचान, मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया – भारत केसरी टीवी

सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीली दवाइयों के मामले में छह और आरोपियों की पहचान, मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

दिनांक 22-11-2025 को जब पुलिस थाना सदर सोलन की एक टीम सोलन शहर में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतू मौजूद थी तो उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि गाँव बावरा में मुकेश उर्फ़ तोई व राजेश चौहान नशीली व अवैध दवाइयां की खरीद फरोकत का अवैध धन्धा कर रहे है जो इस सूचना पर उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये गाँव बावरा बसाल में दबिश देकर दो युवकों को काबू करके जिनके नाम क्रमशः राजेश चौहान पुत्र श्री घरभरन चौहान निवासी गांव भैरवपुर खुर्मा डा0 रामपुर सोहणे, तहसील घुस्सी जिला महुं उ0प्र0 हाल रिहायश गांव बावरा डा0 चम्बाघाट तहसील व जिला सोलन व उम्र 31 वर्ष व मुकेश उर्फ तोही निवासी पुत्र स्व0 श्री शंकर लाल निवासी गांधी मोहल्ला चौक बाजार तहसील व जिला सोलन व उम्र 37 वर्ष मालूम हुए को 950 टेबलेटस नशीली दवाईयां (Tapentadol) व 12,710/- रूपए की नकदी सहित पकड़ा/गिरफतार किया गया जिस बारा वह कोई भी वैध लाईसेंस / दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश न कर सके । उक्त आरोपियों से पकड़ी गई नशीली दवाइयां Drug & Consmetic Act के अन्तर्गत प्रतिवन्धित है। पकडे/गिरफतार किये गये आरोपियों के विरुध धारा 18 Drug & Cosmetic Act के तहत कार्यवाही की गई तथा उक्त दोनों आरोपियों को मय बरामद की गई नशीली दवाईयो सहित ड्रग निरीक्षक के हवाले किया गया है। दोनों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल करने पर पाया गया कि जाँच के दौरान पाया गया कि एक आरोपी मुकेश उर्फ़ तोई पहले भी अपराधिक वारदातों में शामिल रहा है जिसके विरुध 04 मामले पुलिस थाना सदर सोलन में चोरी से सम्बंधित दर्ज है इसके अतिरिक्त उक्त आरोपी के विरुध नशीली दवाइयों से सम्बंधित कई मामले पंजीकृत है I दुसरे आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में जांच जारी है ।

Advertisement

 

Advertisement

उक्त मामले की आगामी जाँच के दौरान आरोपियों की शिनाख्त की गई और निम्नलिखित आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस कार्यवाही की जा रही है—
1. आदित्य कुमार पुत्र राजबली शाह निवासी दुर्गा वस्ती डाकखाना व तहसील समालखा जिला पानीपत हरियाणा उम्र 18 वर्ष
2. आर्यन कश्यप पुत्र नरेंदर सिंह निवासी गाँव डाकखाना शहर मालपुर तहसील समालखा जिला पानीपत हरियाणा उम्र 18 वर्ष
3. राजबली शाह पुत्र जग शाह निवासी निवासी दुर्गा वस्ती डाकखाना व तहसील समालखा जिला पानीपत हरियाणा उम्र 41 वर्ष
4. नरेंदर सिंह पुत्र पूरण सिंह निवासी गाँव सैरमपुर, डाकखाना भियोली तहसील समालखा जिला पानीपत हरियाणा उम्र 45 वर्ष
5. भूषण शाह पुत्र गोविन्द साहा निवासी गाँव मुरली डाकखाना गौरीपुर तहसील सिकटा जिला बेतिया बिहार उम्र 32 वर्ष हाल रिहाईश दुर्गा बस्ती डाकखाना व तहसील समालखा जिला पानीपत हरियाणा उम्र 32 वर्ष
6. शिल्पी कुमारी पुत्री तूफानी साहा निवासी समालखा जिला पानीपत हरियाणा उम्र 23 वर्ष I
दोनों मुकदमों में संलिप्त सभी आरोपियों के ख़िलाफ़ कानूनी कार्यवाही की जा चुकी है ।पहले मुकदमे में संलिप्तता आरोपी धर्मा को न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है ।मामलों में जाँच जारी है ।

#SolanPoliceAction
#DrugBustSolan
#TapentadolSeizure
#IllegalDrugsTrade
#BawraRaid
#CrimeControl
#NarcoticsCrackdown
#SolanNews
#HimachalCrimeUpdate
#PoliceOnDuty
#ZeroToleranceForDrugs

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000