*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..* – भारत केसरी टीवी

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏।।शुभप्रभातम् जी।।🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक: 👉*
*📜28अक्टूबर:(2024)*
*।।”सोमवार”।।*
*🏚नई दिल्लीअनुसार:🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-*1946*
*🇮🇳विक्रम सम्वत-*2081*
*🇮🇳मास-*कार्तिक।*
*🌓पक्ष-*कृष्णपक्ष।*
*🗒तिथि-*एकादशी – 07:53 बजे तक।*
*🗒पश्चात्-*द्वादशी।*
*🌠नक्षत्र-*पूर्वाफाल्गुनी – 15:24, बजे तक।*
*🌠पश्चात्-*उत्तराफाल्गुनी।*
*💫करण-*बालव-07:53 बजे तक।*
*💫पश्चात्-*कौलव।*
*✨योग-*ब्रह्म-06:46,बजे तक।*
*✨पश्चात्-*एन्द्र।*
*🌅सूर्योदय-*06:30बजे।*
*🌄सूर्यास्त-*17:38बजे।*
*🌙चन्द्रोदय-*27:36बजे।*
*🌛चन्द्रराशि-*सिंह – 22:11,बजे तक।*
*🌛पश्चात्-*कन्या।*
*🌞सूर्यायण -*दक्षिणायन।*
*🌞गोल-*दक्षिणगोल।*
*💡अभिजित-*11:42 से 12:26बजे तक।*
*🤖राहुकाल-*07:54 से 09:17, बजे तक।*
*🎑ऋतु-*हेमन्त।*
*⏳दिशाशूल-*पूर्व।*
*✍”विशेष तिथि”:👉*
*🔅आज सोमवार को:👉 कार्तिक बदी एकादशी 07:53 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , एकादशी तिथि वृद्धि , रमा / रम्भा एकादशी व्रत (सभी के लिए , लगभग सभी मुख्य पंचांग में “रमा एकादशी व्रत” आज 28 अक्टूबर सोमवार को ही है ) , गोवत्स पूजा , गोवत्स द्वादशी (प्रदोष व्यापिनी द्वादशी में , गोधूलि में) , वसु द्वादशी , आकाश में दीपदान , मंगल पुष्य नक्षत्र में 16:00 पर ,समाज सेविका भगिनी निवेदिता जयन्ती , विश्व लेमूर दिवस ( World Lemur Day , Last Friday of October’s ) , अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन दिवस (International Animation Day , 22वाँ)।_*
*🔅कल मंगलवार को: 👉 कार्तिक बदी द्वादशी 12:38 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , भौम प्रदोष व्रत , धनतेरस / धनत्रयोदशी।*
*🎯आज की वाणी:👉*
🌹
*”अनाहूतः प्रविशति*
*अपृष्टो बहु भाषते ।*
*अविश्वस्ते विश्वसिति*
*मूढचेता नराधमः”॥*
*अर्थात्: 👉*
*”बिना बुलाये ही किसी भी स्थान पर चले जाना और बिना कुछ पूछे बोलना, जिस पर विश्वास नहीं किया जा सकता, ऐसे पर विश्वास करना , ये सभी मूर्ख और निम्नकोटि के लोगों के लक्षण हैं”।*
🌹
*28 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:👉*
1492 – क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने क्यूबा के पूर्वी तट की खोज की, जिसके पश्चात स्पेन की सेनाएं इस क्षेत्र में पहुँचीं थी।
1709 – इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।
1726 – लंदन में जोनाथन स्विफ्ट द्वारा लिखित और बेंजामिन मोटे द्वारा प्रकाशित “गुलिवर ट्रेवल्स” का प्रकाशन किया गया।
1791 फ्रांस में महिलाओं के अधिकारों का घोषणापत्र और महिला नागरिक का प्रकाशन हुआ।
1846 – पायनियर्स सिएरा नेवादा में बर्फ़ीला तूफ़ान से 42 लोग मरे।
1851 – बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की गई।
1859 – स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1863 – जिनेवा में हुए कांफ्रेंस के तहत अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति का गठन किया गया।
1868 – थॉमस एडीसन अपना पहला पेटेंट इलेक्ट्रिक वोट रिकॉर्डर बनाया।
1886 -फ्रांस ने दोस्ती के प्रतीक के रूप में अमेरिका को स्टैचु ऑफ लिबर्टी भेंट किया तथा अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने दोस्ती के प्रतीक के तौर पर फ्रांस से उपहार में मिली ‘स्टैच्यु ऑफ लिबर्टी’ का औपचारिक अनावरण किया।
1891 – जापान में भूकंप से 7300 लोगों की मौत।
1913 – जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की स्थापना हुई।
1918 – आस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।
1929 – अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट धराशायी हुआ। जिससे कारोबार बाजार 24 फीसदी गिर गया। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट कहा जाता है।
1940 – इटली की फ़ासीवादी सरकार के अध्यक्ष मोसोलीनी के नेतृत्व में इस देश की दो लाख की सेना ने यूनान पर आक्रमण किया।
1944 – दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनी के घटक बुलगारिया ने बिना शर्त सोवियत संघ के सामने समर्पण कर दिया।
1954 – अर्नेस्ट हेमिंग्वे को साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
1955 – मिस्त्र और सऊदी अरब ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
1998 – इंटरपोल की 67वीं आमसभा अत्याधुनिक तकनीक आतंकवाद और अन्य आधुनिक संगठित अपराधों से निपटने की एक नयी रणनीति के साथ समाप्त।
2001 – जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रोडर भारत की यात्रा पर आये, जापान के प्रधानमंत्री जुनीशिरो कोअजुमी के विशेष दूत योसितो मोरी भारत दौरे पर आये।
2004 – बीजिंग में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता लगा।
2004 – परमाणु मसले पर ईराक के साथ यूरोपीय संघ की वार्ता विफल।
2009 – पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाके से 117 मरे, 213 घायल।
2012 – सीरिया में संघर्ष विराम का उल्लंघन, 128 लोग मारे गये।
2012 – जर्मनी के सेबेस्टियन वेटेल ने वर्ष 2012 का फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री खिताब जीता।
2019 – चिली के राष्‍ट्रपति ने देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को देखते हुए आपात स्थिति समाप्‍त कर दी।
2020 – बांग्‍लादेश और भारत के बीच एयर बबल व्‍यवस्‍था के तहत विमान सेवा बहाल हुई।
2020 – पाकिस्तान को सऊदी अरब ने बड़ा झटका दिया , गिलगित बाल्टिस्तान और PoK को नक्शे से हटाया।
2020 – विनाशकारी तूफान मोलावे वियतनाम के करीब पहुंचा , दो लोगों की मौत और 26 मछुआरे लापता हुए।
2021 – भारत ने आसियान के वर्तमान अध्यक्ष ब्रुनेई के आमंत्रण पर 18वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
2021 – जम्मू और कश्मीर स्थित डोडा सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत व 12 घायल हुए।
2021 – अमेरिका स्थित सोशल मीडिया दिग्गज कंपनी फेसबुक (Facebook) का नाम बदलकर मेटा (Meta) कर दिया गया।
2022 – उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट से कम दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। इस साल यह उत्तर कोरिया के 28वें दौर का मिसाइल परीक्षण था।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यों के गृह मंत्रियों के ‘चिंतन शिविर’ को व आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS INDIA) के हजीरा संयंत्र के विस्तार के अवसर पर सभा को संबोधित किया।
2022 – आकांक्षा व्यवहारे ने खेलो इंडिया टूर्नामेंट में भारोत्तोलन के 40 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
2023 – केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने जापान के ओसाका में जी7 व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।
2023 – भारतीय पैरा-एथलीटों ने एशियाई पैरा खेलों में भारत के अब तक के सबसे अधिक पदकों (111) के साथ इतिहास रचा।
2023 – मैसर्स शॉफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, भरूच, गुजरात में 25टी बोलार्ड पुल टग ‘महाबली’ को लॉन्‍च किया गया।
2023 – 10वां रग्बी विश्व कप, स्टेड डी फ्रांस: न्यूज़ीलैंड पर 12-11 से जीत हासिल करने के बाद दक्षिण अफ़्रीका 4 विश्व कप जीतने वाला पहला और लगातार दो विश्व कप जीतने वाला दूसरा देश बना।
*28 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति:👉*
1867 – स्वामी विवेकानंद की शिष्या ,सहयोगी , शिक्षिका तथा समाज सेविका भगिनी निवेदिता का आयरलैंड में जन्म हुआ।
1871 – अतुल प्रसाद सेन – प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार थे।
1883 – मौरिस गार्नियर हैलेट – भारत सरकार में गृह सचिव रहे।
1930 – अंजान – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार तथा अपने समय के ख्याति प्राप्त शायर।
1955 – विलियम हेनरी गेट्स III का जन्म सिएटल, वॉशिंगटन में, विलियम एच गेट्स, सीनियर और मरी मैक्‍सवेल गेट्स के यहाँ हुआ।
1958 – अशोक शंकरराव चव्हाण – लोक सभा सांसद।
1963 – उर्जित पटेल – भारतीय रिज़र्व बैंक के 24वें गवर्नर।
1986 – अदिति राव हैदरी – एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री ।
*28 अक्टूबर को हुए निधन:👉*
1627 – जहाँगीर – अकबर के पुत्र थे।
1900 – जर्मन भाषाविद तथा प्राच्य विद्या विशारद फ्रेडरिक मैक्स मूलर का निधन हुआ।
2011 – श्रीलाल शुक्ल – व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार।
2013 – राजेंद्र यादव- लोकप्रिय उपन्यासकार।
2016 – शशिकला काकोडकर महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी की एक प्रमुख नेत्री।
2021 – निदेशक पद्म श्री डॉ माधवन कृष्णन नायर एक भारतीय ऑन्कोलॉजिस्ट थे।
2022 – अमेरिकी पियानोवादक जेरी ली लुईस (87) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी ओपेरा सोप्रानो ऑड्रे शूह (92) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी – कनाडाई अभिनेता मैथ्यू पेरी (54) का निधन हुआ।
*28 अक्टूबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:👉*
🔅 समाज सेविका भगिनी निवेदिता जयन्ती।
🔅 विश्व लेमूर दिवस ( World Lemur Day , Last Friday of October’s )।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन दिवस (International Animation Day , 22वाँ)।
*कृपया ध्यान दें जी:👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि संपूर्ण सत्य तो परमात्मा ही हैं।*
🌻आपका दिन *”मंगलमय”* हो जी ।🌻
*”पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्र”*
(ज्योतिषाचार्य एवं कथावाचक)
सरिता विहार, नई दिल्ली=७६,
*मो:*८७४२९८६१०१/*
*९९१००६८१०९*
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000