हल्द्वानी न्यूज : अब थानों व पुलिस लाईन और यातायात कार्यालयों में नियुक्त मुंशी करेंगे गश्त, बनेंगे संतरी और संभालेंगे यातायात – भारत केसरी टीवी

हल्द्वानी न्यूज : अब थानों व पुलिस लाईन और यातायात कार्यालयों में नियुक्त मुंशी करेंगे गश्त, बनेंगे संतरी और संभालेंगे यातायात

नैनीताल । नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जनपद में पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में समान अवसर प्रदान करने तथा उनमें बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। जिसके तहत अब थानों और सीसीटीएनएस में नियुक्त मुंशी व कर्मचारी थाने में रात्रि गश्त करेंगे। इसके अलावा पुलिस लाइन कार्यालय व मदो में नियुक्त मुंशी व कर्मचारी क्वार्टर गार्द (संतरी ड्यूटी) भी करेंगे।

Advertisement

यातायात सैल व सीपीयू में नियुक्त मुंशी व कर्मचारी यातायात ड्यूटी पर भी लगाए जाएंगे। कल शाम एसएसपी ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। एसएसपी नैनीताल द्वारा आज सायं में यह आदेश सभी अधीनस्थ प्रभारियों को निर्गत किया गया है।

Advertisement

इस आदेश के अनुसार कार्यालयों में नियुक्त मुंशियों से यह ड्यूटी उपरोक्तनुसार सप्ताह में एक बार अनिवार्य रूप से ली जाएगी। जिसकी समीक्षा एसएसपी नैनीताल स्वयं करेंगे।

उनका कहना है कि इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों में समानता की भावना को विकसित करना तथा ड्यूटियों को रोटेशन वार लगाने पर बल देना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000