तोल कर भेजा जाएगा राशन, डिपुओं तक पहुंचने वाली हर बोरी का होगा तोल – भारत केसरी टीवी

तोल कर भेजा जाएगा राशन, डिपुओं तक पहुंचने वाली हर बोरी का होगा तोल

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश भर में खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों से डिपुओं तक पहुंचने वाले राशन के तोल में कमी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग सतर्क हुआ है। वहीं अब डिपुओं में गोदामों से तोल कर राशन भेजा जाएगा। ऐसे में गोदामों से डिपुओं तक जाने वाली हर एक बोरी का तोल होगा। डिपो संचालकों की ओर से यह मुद्दा उठाया जा रहा है कि आटा, चावल और चीनी के कई कट्टों का वजन निर्धारित मात्रा से कम पाया जा रहा है, जिससे डिपो धारकों के हित प्रभावित होने के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को रिमाइंडर जारी किया है।

जिसमें होलसेल गोदामों से डिपुओं के लिए भेजे जाने वाले आटा, चावल और चीनी के सभी कट्टों को पहले तोल कर भेजने के निर्देश दिए गए है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार देख रहीं रीमा कश्यप का कहना है कि निगम प्रबंधन को गोदामों से राशन को वजन करके भेजने का रिमाइंडर भेजा गया है। ताकि राशन वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और लाभार्थियों तक निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न पहुंचाना सुनिश्चित हो सके।

गोदामों से पहले ही हैं राशन तोलने के निर्देश

विभागीय नियमों में पहले से ही राशन को तोल कर भेजने और प्राप्त करने का प्रावधान मौजूद है लेकिन हाल के महीनों में सामने आई शिकायतों ने यह संकेत दिया है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000