सोलन न्यूज : दुकान बंद कर रही वृद्धा का बैग चोरी में बावड़ी मोहल्ले के दो युवक धरे – भारत केसरी टीवी

सोलन न्यूज : दुकान बंद कर रही वृद्धा का बैग चोरी में बावड़ी मोहल्ले के दो युवक धरे

सोलन। गंज बाजार में बेटे के स्थान पर दुकान पर बैठने गई एक वृद्धा शाम के समय जब दुकान को बंद करने की तैयारी करने लगी तभी उसका पर्स लेकर भागे दो युवकों को पुलिस नेगिरफ्तार कर लिया हैं। उन्हें आज अदालत में पेश किया गया। दोनों युवक सोलन के बावड़ी मोहल्ले के रहने वाले हैं।

Advertisement

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक सोलन निवासी अनिल शर्मा ने 10 दिसंबर को सदर पुलिस थाने में शिकायती पत्र सौंपते हुए बतायाथा कि उनकी गंज बाजार सोलन में डेली नीडस की दुकान है। 10 दिसंबर को वो किसी काम से मंडी के नेरचौक गए थे।

Advertisement

दुकान को इसकी माताजी ने खोला था, शाम के समय उनकी मां ने दुकान बन्द करने के लिये अपना बैग साथ खड़ी एक स्कूटी पर रखा और स्वयं दुकान बंद करने के लिए मुड़ी इसी दौरान कोई उनक मां का बैग लेकर फरार हो गया। बैग में पांच हजार की नकदी, एक कान की सोने की बाली व एक की-पैड वाला मोबाईल व कुछ दवाईयां रखी थी।

Advertisement

चोरी गए सामान की कुल कीमत बीस हजार रुपये आंकी गई। जैसर पुलिसने मामले में एफआईआर दर्ज करने के साथ ह जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज जांचने पर आरोपियों की पहचान कर ली गई। पुलिस ने बावड़ी मोहल्ला, लोअर बाजार सोलन निवासी 24 वर्षीय सत्यम सिंह व बीस वर्षीय हर्ष चन्द्रन को गिरफतार किया गया । दोनों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000