शिमला ब्रेकिंग: सड़क किनारे चल रही थी युवती, सामने से आई दिल्ली नंबर की कार और.. – भारत केसरी टीवी

शिमला ब्रेकिंग: सड़क किनारे चल रही थी युवती, सामने से आई दिल्ली नंबर की कार और..

शिमला।  हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे. सड़क हादसों में रोजाना कई लोग जान से हाथ धो रहे हैं. राजधानी शिमला के के हाटकोटी में परहाट पुल के समीप दिल्ली नम्बर की एक गाड़ी ने सड़क पर चल रही 20 वर्षीय युवती को टक्कर मार दी. हादसे के बाद युवती ने रोहड़ू अस्पताल में दम तोड़ दिया.

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो अपने परिवार के साथ कबाड़ का काम करती है. रविवार को जब वह अपने भतीजी हीना के साथ हाटकोटी के परहाट पुल से गुजर रही थी तो हाटकोटी की तरफ से आ रही दिल्ली नम्बर की एक कार ने उनकी भतीजी हीना को टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद कार चालक उसकी भतीजी को अपनी कार में सिविल हॉस्पिटल रोहड़ू ले गया, लेकिन मेडिकल ऑफिसर ने उसकी जांच की लेकिन उनकी भतीजी हीना दम तोड़ चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक युवती की पहचान हीना पत्नी राहूल वीपीओ माजरा तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर के रूप में हुई है.

Advertisement

पुलिस ने मामला किया दर्ज
पुलिस ने मृतक युवती की चाची नरेशा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने उनकी शिकायत पर चालक कमलदीप चन्द के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता की धारा 281 , 106 (1) के तहत मामला दर्ज का लिया है. एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि ,’मृतक युवती की रिश्तेदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले के जांच शुरू कर दी है. मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी’

Advertisement

 

Advertisement

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000