किन्नौर जिला में निर्माणाधीन विकासात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण करें – जगत सिंह नेगी – भारत केसरी टीवी

किन्नौर जिला में निर्माणाधीन विकासात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण करें – जगत सिंह नेगी

रिकांगपिओ आरती शर्मा 12 अगस्त, 2025

Advertisement

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में लोक निर्माण विभाग के कड़छम व कल्पा मंडल में निर्माणाधीन विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि आम लोगों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

Advertisement

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी सेब सीज़न के सफल आयोजन के लिए जिला के मुख्य मार्गों व संपर्क मार्गों में मरम्मत के कार्य को प्राथमिकता प्रदान करें ताकि जिला के किसानों व बागवानों की फसलों को समय पर मंडियों तक पहुंचाया जा सके। इसके अलावा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि विकासात्मक कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बरतने वाले ठेकदारों पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए।

Advertisement

जनजातीय विकास मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को 03 किलोमीटर लंबे वैकल्पिक निगुलसरी संपर्क मार्ग को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए और सापनी कंडा सम्पर्क मार्ग के कार्य को भी समय पर पूर्ण करने को कहा। उन्होंने जिला के कल्पा, सांगला व रिब्बा में निर्माणाधीन मल निकासी योजनाओं के कार्य में तेजी लाने और कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के संबंधित विभागों को निर्देश दिए।

Advertisement

इसके अतिरिक्त राजस्व मंत्री ने मनरेगा-2005 के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत मनरेगा के कार्यों के लिए प्रदान धनराशि के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक ली।
उन्होंने मनरेगा के तहत कामगारों को मिलने वाले कार्य दिवस पर अधिकारियों से विस्तृत जवाब-तलब किया और अधिकारियों को इस गारंटी एक्ट का लाभ जमीनी स्तर पर कामगारों को प्रदान करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत प्रत्येक कामगार को प्रति वर्ष 120 दिन कार्य प्रदान करने का प्रावधान है अन्यथा 120 दिनों की एक चौथाई राशि सीधा कामगारों के बैंक खाते में प्रदान करनी होगी।

बैठक की कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त डॉ. ओम प्रकाश यादव ने किया और राजस्व मंत्री को विभिन्न विकासात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण कल्पा मंडल दिनेश सेन, अधिशाषी अभियंता भावानगर आनंद शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
…000…

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000