Gold Price: 4,622 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ सोना, फिर भी खरीददारी में कमी, जानें वजह? – भारत केसरी टीवी

Gold Price: 4,622 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ सोना, फिर भी खरीददारी में कमी, जानें वजह?

नेशनल डेस्क:  शादी के सीजन में आमतौर पर सोने के गहने की की मांग में इजाफा होता है, लेकिन इस बार इसमें कमी देखी जा रही है। दिसंबर में शादियों की संख्या बढ़ने वाली है, और आमतौर पर इस समय तक दुल्हनों के लिए सोने की खरीदारी शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन सोने की कीमतों में हालिया गिरावट ने ग्राहकों को खरीदारी से रोक दिया है।

Advertisement

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के प्रेज़िडेंशियल चुनाव जीतने के बाद, डॉलर की कीमत में वृद्धि हुई है, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट आई है।  ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद से सोने का दाम 4,622 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 5 नवंबर को जब ट्रंप की जीत की पुष्टि हुई थी, तब सोने की कीमत ₹78,566 प्रति 10 ग्राम थी, जो अब ₹73,944 तक गिर चुकी है, यानी इसमें 6.25% की कमी आई है।

Advertisement

इस गिरावट के बावजूद, सोना अभी भी पिछले साल की तुलना में 17% महंगा बिक रहा है। डॉलर की मजबूती ने सोने की कीमतों पर दबाव डाला है, और डॉलर इंडेक्स में वृद्धि के कारण सोने की कीमतें प्रभावित हुईं।

Advertisement

सोने के व्यापारी और जूलर्स भी इस गिरावट को अस्थायी मानते हुए स्टॉक से बचने की कोशिश कर रहे हैं।  फिलहाल, लोग छोटे जूलरी पीस खरीद रहे हैं, लेकिन जूलर्स को उम्मीद है कि दिसंबर तक कीमतों में और गिरावट आएगी, जिससे खरीदारों की संख्या बढ़ेगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000