वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन देने की तैयारी, शिमला में सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री ने जल्द घोषणा के दिए संकेत – भारत केसरी टीवी

वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन देने की तैयारी, शिमला में सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री ने जल्द घोषणा के दिए संकेत

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश के 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के पत्रकारों को पेंशन देने की दिशा में बड़ी पहल हो सकती है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को शिमला में आयोजित मीडिया वैलबीइंग एसोसिएशन के समारोह में कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन देने के प्रस्ताव से सहमत हैं और इस संबंध में जल्द घोषणा की जा सकती है। शिमला के होलीडे होम में आयोजित मीडिया वैलबीइंग एसोसिएशन के एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्च एवं वितरण समारोह में शिक्षा मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह के दौरान प्रदेशभर से आए पत्रकारों को 10-10 लाख रुपए की नि:शुल्क दुर्घटना बीमा पॉलिसियां वितरित की गईं। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार डा. अश्विनी शर्मा, डा. शशि भूषण, अर्चना फुल,और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सिंपल सकलानी सहित समाजसेवी गुरमीत सिंह अरोड़ा और बिमला ठाकुर को सम्मानित भी किया गया।

पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान जरूरी

मीडिया वैलबीइंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने बताया कि संगठन पत्रकारों को टर्म इंश्योरेंस, दुर्घटना बीमा, हैल्थ पॉलिसी और परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है। इस मौके पर नोफल एक उम्मीद संस्था के अध्यक्ष गुरमीत सिंह अरोड़ा ने घोषणा की कि किसी भी पत्रकार परिवार को जरूरत पडऩेे पर नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा और पीजीआई चंडीगढ़ में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

सीबीएसई स्कूलों में नियुक्ति पर समाधान जल्द

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि लगभग 9,000 शिक्षकों की स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000