Kangra: देहरा में हेल्पर व ऑपरेटर के पदों के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार, इतना मिलेगा वेतन – भारत केसरी टीवी

Kangra: देहरा में हेल्पर व ऑपरेटर के पदों के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार, इतना मिलेगा वेतन

धर्मशाला। लेबरनेट सर्विसेज इंडिया प्राईवेट लिमिटेड, बेंगलुरू द्वारा हेल्पर और ऑपरेटर के 479 पद जिला कांगड़ा के लिए अधिसूचित किए गए हैं। जानकारी देतें हुए क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि कंपनी के द्वारा 15 से 20 हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 28 नवंबर को उप रोज़गार कार्यालय देहरा में सुबह 10 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

Advertisement

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं व आईटीआई पास तथा आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कापी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर आएं।

Advertisement

रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदकों को साक्षात्कार में भाग लेने से पूर्व ईईएमआईएस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर जाकर आवेदन करना होगा।

Advertisement

आवेदन के लिए उक्त वेबसाइट पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगइन करने के बाद अपने डैशबोर्ड में दिख रही लेबरनेट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000