बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण करवाएं: उपायुक्त* – भारत केसरी टीवी

बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण करवाएं: उपायुक्त*

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*मंडी जिला में अब तक 3,445 किशोरियों का हुआ एचपीवी टीकाकरण*

*मंडी,  मंडी जिला में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने अभिभावकों से स्वेच्छा से आगे आकर अपनी पात्र बच्चियों का टीकाकरण करवाने की अपील की है। वे आज यहां जिला में टीकाकरण अभियान सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

उपायुक्त ने कहा कि बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें तथा टीकाकरण से संबंधित सही जानकारी स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त करें।

उपायुक्त ने बताया कि मंडी जिला में अब तक 3,445 बच्चियों का एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि सभी पात्र किशोरियों को इस सुरक्षा कवच का लाभ मिले। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, स्कूल प्रबंधन तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में भी एचपीवी टीकाकरण के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक करें और अधिक से अधिक पात्र बच्चियों को अभियान से जोड़ें।

*सर्वाइकल कैंसर से बचाव में प्रभावी है एचपीवी टीका*

एचपीवी एक सामान्य वायरस है, जिसके कुछ प्रकार सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण बन सकते हैं। एचपीवी टीकाकरण इस वायरस से होने वाले संक्रमण से बचाव में मदद करता है। किशोरावस्था में टीकाकरण करवाना भविष्य में बेहतर सुरक्षा प्रदान करने में सहायक होता है।

उपायुक्त ने कहा कि टीकाकरण को लेकर सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक जानकारियों और अफवाहों से बचना चाहिए। अभिभावक अपनी बच्चियों के टीकाकरण से संबंधित जानकारी के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बेटियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए एचपीवी टीकाकरण एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी पात्र बच्चियों के अभिभावकों से अभियान में सहयोग करने तथा अपनी बच्चियों का टीकाकरण करवाने का आग्रह किया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवनेश महंत ने बैठक में जिला में चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान की विस्तृत जानकारी दी तथा अब तक हुई प्रगति से अवगत करवाया।

बैठक में सीएमओ मंडी डॉ. अशोक चौहान, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश ठाकुर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरिंदम राय, डीपीओ आईसीडीएस अजय बडरेल सहित जिला के सभी खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000