स्कूल शिक्षा बोर्ड बदलेगा परीक्षा पैटर्न, 9वीं-10वीं के प्रश्नपत्रों में होंगे बड़े बदलाव – भारत केसरी टीवी

स्कूल शिक्षा बोर्ड बदलेगा परीक्षा पैटर्न, 9वीं-10वीं के प्रश्नपत्रों में होंगे बड़े बदलाव

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

नौवीं-10वीं के प्रश्नपत्रों में होंगे 30 फीसदी क्षमता आधारित सवाल

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अपनी मूल्यांकन प्रणाली को पूरी तरह आधुनिक और वैज्ञानिक बनाने की तैयारी में है। बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों की व्यावहारिक समझ को परखने के लिए धर्मशाला में कक्षा 9वीं और 10वीं के सभी विषयों हेतु एक विशेष तीन दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली परीक्षाओं को रटंत विद्या से मुक्त कर अवधारणात्मक स्पष्टता की ओर ले जाना है। कार्यशाला के दौरान शिक्षा विशेषज्ञों ने हिमाचल बोर्ड के प्रश्न पत्रों की तुलना देश के अन्य प्रतिष्ठित बोर्डों जैसे सीबीएसई और आईसीएससी के पैटर्न से की।

डा. शर्मा ने जानकारी दी कि बोर्ड के पाठ्यक्रम (सिलेवस), ब्लूप्रिंट और मार्किंग स्कीम का गहराई से अवलोकन किया गया है। इसका उद्देश्य एक ऐसी मूल्यांकन प्रक्रिया तैयार करना है जो न केवल संतुलित हो, बल्कि पूरी तरह पारदर्शी भी हो, ताकि हिमाचल के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में पिछड़ न सकें। वहीं डा. राजेश शर्मा ने इस कार्यशाला को प्रदेश की शिक्षा प्रणाली में एक क्रांतिकारी बदलाव बताया। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य शिक्षा प्रणाली को आधुनिक और राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाना है।

परख टेक्सोनॉमी से तैयार होंगे मॉडल पेपर

शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष राजेश शर्मा ने स्पष्ट किया कि भविष्य के प्रश्न पत्र अब परख टेक

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000