हिमाचल प्रदेश पुलिस के 29 जवान साइबर कमांडो परीक्षा में सफल – भारत केसरी टीवी

हिमाचल प्रदेश पुलिस के 29 जवान साइबर कमांडो परीक्षा में सफल

भारत सरकार के गृह मंत्रालय (14C) द्वारा 11 फरवरी 2025 को आयोजित साइबर कमांडो परीक्षा में हिमाचल प्रदेश पुलिस के 29 अधिकारियों ने सफलता प्राप्त की है। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

Advertisement

कुल 3,093 अधिकारियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया, जिनमें से 1,042 अधिकारी सफल रहे। चयनित अधिकारियों की सूची में चंडीगढ़ से 2, दिल्ली से 15, हरियाणा से 13, पंजाब से 8, और हिमाचल प्रदेश पुलिस से 29 अधिकारी शामिल हैं।

Advertisement

पिछले वर्ष, हिमाचल प्रदेश पुलिस के 12 अधिकारियों का चयन साइबर कमांडो के रूप में हुआ था, जो वर्तमान में विभिन्न संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस वर्ष चयनित अधिकारी 6 महीने के लिए आईआईटी के विभिन्न संस्थानों में प्रशिक्षण लेंगे, जहां उन्हें साइबर सुरक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उन्नत विशेषज्ञता प्रदान की जाएगी।

इस प्रशिक्षण से हिमाचल प्रदेश पुलिस की साइबर सुरक्षा क्षमताओं को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, जिससे हमारे अधिकारी साइबर अपराधों से निपटने में अधिक प्रभावी होंगे।

मोहित चावला, भ०पु०से० पुलिस उप महानिरीक्षक,साइबर अपराध हि० प्र० ने कहा कि हम अपने अधिकारियों की इस उपलब्धि पर गर्व करते हैं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000