कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश में लगाया हिमाचल ऑन सेल का टैग जयराम – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश में लगाया हिमाचल ऑन सेल का टैग जयराम

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश में हिमाचल ऑन सेल का टैग लगा दिया है, क्योंकि यह सरकार प्रदेश की बहुमूल्य संपत्तियों को बेचने पर आमादा है। इसकी इजाजत भाजपा न तो पहले देती थी और न ही अब सुक्खू सरकार को देगी। जैसी भाजपा ने आशंका व्यक्त की थी कि सरकार चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी संपत्तियों को बेचने जा रही है, ठीक वही होने जा रहा है। ये बातें बुधवार को मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहीं। इससे पहले जयराम ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के विषय पर आधारित एक विशेष फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ और अवलोकन किया।

जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि केंद्र सरकार का अब तक का कार्यकाल देश के लिए अत्यंत स्वर्णिम रहा है। जयराम ठाकुर ने ऐतिहासिक व विश्व प्रसिद्ध होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की प्रस्तावित नीलामी के मुद्दे पर कहा कि इस मामले को मुकाम तक पहुंचाने और इसमें बड़ी जीत हासिल करने का वास्तविक श्रेय पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के प्रयासों तथा पूर्व की तमाम सरकारों को जाता है, परंतु सुक्खू केवल अपनी झूठी वाहवाही लूटने में व्यस्त हैं।

जयराम ने खुलासा किया कि इस संपत्ति पर न्यायालय का फैसला लगभग अढ़ाई साल पहले ही आ चुका था, परंतु वरिष्ठ अधिवक्ता मनु सिंघवी ने सरकार पर अपना लगातार दबाव बनाया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000