सोलन ब्रेकिंग : छात्रावास में घुसकर निजी विवि के छात्रों ने पीटा जूनियर छात्र, धमकी देकर भागे – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्रेकिंग : छात्रावास में घुसकर निजी विवि के छात्रों ने पीटा जूनियर छात्र, धमकी देकर भागे

सोलन। कंडाघाट पुलिस थाने के तहत आने वाले बाहरा विश्वविद्यालय के जूनियर हास्टल के छात्रावास में रहने वाले लॉ डिपार्टमेंट के एक विद्यार्थी के साथ रात के समय विश्व विद्यालय के ही सात आठ छात्रों ने कमरे में घुसकर मारपीट की।

Advertisement

बाद में यह बात किसी को न बताने की धमकियां व गालियां देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित छात्र की शिकायत पर कंडाघाट में इस मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि दी गई शिकायत में रैगिंग का कोई जिक्र नहीं किया गया है।

Advertisement

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कंडाघाट पुलिस थाने में पहुंच कर बाहरा विश्वविद्यालय
में लॉ की पढ़ाई कर रहे राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी बीस वर्षीय एक छात्र शिकायत दी कि वह यूनिवर्सिटी के जूनियर हॉस्टल की दूसरी मंजिल के स्थित कमरे में रहता है।

Advertisement

उसके अनुसार दो दिसंबर की रात को करीब 1 बजे इसके कमरे में बाहरा यूनिवर्सिटी में ही पढ़ने वाले सात आठ छात्र जबरदस्ती बालकनी का दरवाजा तोड़कर आ घुसे। युवकों ने उसके साथ मारपीट की और जमकर उसके साथ गाली गलौच की।

Advertisement

जाते समय उसे इस घटना की रिपोर्ट भी पुलिस को न करने की धमकियां भी दीं। मारपीट में पीड़ित के बाएं बाजू व चेहरे आदि पर चोटें आयी हैं । पुलिस ने युवक का मेडिकल करवा कर रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000