HRTC कर्मियों की हड़ताल पर डिप्टी CM सख्त, बोले-”चक्का जाम पूरी तरह अवैध, एस्मा के तहत होगी कार्रवाई’ – भारत केसरी टीवी

HRTC कर्मियों की हड़ताल पर डिप्टी CM सख्त, बोले-”चक्का जाम पूरी तरह अवैध, एस्मा के तहत होगी कार्रवाई’

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

एचआरटीसी चालक-परिचालकों ने बुधवार रात 12 बजे से बसें खड़ी करने का ऐलान कर दिया है। वहीं इस ऐलान पर उपमुख्यमंत्री मुकिश अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ किया है कि चक्का जाम और हड़ताल पूरी तरह अवैध हैं और यदि कर्मचारी इस रास्ते पर आगे बढ़ते हैं तो आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) के तहत कार्रवाई की जाएगी। सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी कर्मचारियों और पैंशनरों के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाईं हैं। सरकार हर महीने समय पर वेतन और पैंशन का भुगतान कर रही है और आज तक इस मामले में कोई डिफॉल्ट नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में हड़ताल कितनी उचित है, इसका फैसला प्रदेश की जनता स्वयं कर सकती है।

…तो सरकार को सौंप सकते हैं बसों की चाबियां

मुकेश अग्निहोत्री ने दोहराया कि सरकार ने हमेशा संवाद का रास्ता खुला रखा है और कर्मचारियों के साथ बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यदि कर्मचारी बसें नहीं चलाना चाहते तो वे बसों की चाबियां सरकार को सौंप सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिन हुई सरकार के साथ कर्मचारी संगठनों र्की बैठक में कर्मचारी नेता मुख्य रूप से एक तबादले के मुद्दे पर अड़े रहे, जबकि वित्तीय मांगों पर कोई चर्चा नहीं हुई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000