दिल्ली, क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: नकली दवाओं की फैक्ट्री पर छापा, भारी खेप बरामद – भारत केसरी टीवी

दिल्ली, क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: नकली दवाओं की फैक्ट्री पर छापा, भारी खेप बरामद

नई दिल्ली (भारत केसरी टीवी):

Advertisement

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली दवाओं के खिलाफ एक बड़ी और अहम कार्रवाई करते हुए उत्तर भारत में फैले एक खतरनाक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में चल रही एक अवैध फैक्ट्री का खुलासा हुआ, जहां त्वचा रोगों से जुड़ी नकली दवाओं का बड़े पैमाने पर निर्माण किया जा रहा था। ये दवाएं विभिन्न राज्यों में सप्लाई की जा रही थीं, जिससे आम लोगों की सेहत को गंभीर खतरा पैदा हो रहा था।

Advertisement

पुलिस को काफी समय से दिल्ली और आसपास के इलाकों में नकली दवाओं के कारोबार की सूचनाएं मिल रही थीं। इन्हीं जानकारियों के आधार पर क्राइम ब्रांच ने तकनीकी और गोपनीय जांच शुरू की, जिसके बाद लोनी में संचालित इस अवैध यूनिट का पता चला। योजना के तहत पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर फैक्ट्री को सील कर दिया।

Advertisement

छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में स्किन संबंधी नकली दवाएं, कच्चा माल, दवा निर्माण की मशीनें, नामी कंपनियों के फर्जी लेबल और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया कि यहां तैयार की गई नकली दवाएं दिल्ली के सदर बाजार समेत कई बड़े दवा बाजारों में खपाई जा रही थीं। इसी सिलसिले में क्राइम ब्रांच ने सदर बाजार में भी कार्रवाई कर नकली दवाओं की एक बड़ी खेप जब्त की।

Advertisement

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक अवैध फैक्ट्री का संचालक बताया जा रहा है, जबकि दूसरा दवाओं की सप्लाई और वितरण का काम संभालता था। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा सकें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000