हिमाचल में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, चार जिलों के एसपी भी बदले, यहां देखें पूरी सूची – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, चार जिलों के एसपी भी बदले, यहां देखें पूरी सूची

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर शाम आईपीएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए हैं।

सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों पर हिमाचल राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए गुरुवार को 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश के कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं और कई अधिकारियों को पदोन्नत कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तैनाती का इंतजार कर रहे अभिषेक दुल्लर को पुलिस महानिरीक्षक संचार और तकनीकी सेवाएं के पद पर तैनात किया गया है। वहीं डीके चौधरी को पुलिस महानिरीक्षक सशस्त्र पुलिस एवं प्रशिक्षण डरोह लगाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक विजिलेंस बिमल गुप्ता को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। डीआईजी सौम्या सांबशिवन (उत्तरी रेंज) पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह के प्रिंसिपल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। रोहित मालपानी को उप पुलिस महानिरीक्षक साइबर क्राइम शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000