हिमाचल में तैयार होंगे 3336 करोड़ के 19 हाइड्रो प्रोजेक्ट – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में तैयार होंगे 3336 करोड़ के 19 हाइड्रो प्रोजेक्ट

[ मदन शर्मा]

Advertisement

सीएम सुक्खू बोले, एक वर्ष के दौरान किए गए समझौते

Advertisement

तय समय में काम पूरा न करने पर 15 जलविद्युत परियोजनाओं का आबंटन रद्द

प्रदेश सरकार ने इस वर्ष के दौरान लगभग 3336 करोड़ रुपए लागत की 278 मेगावाट क्षमता की 19 जलविद्युत परियोजनाओं के कार्यान्वयन समझौते हस्ताक्षरित किए हैं। इनमें नौ मेगावाट की सोयल डाशल, छह मेगावाट की खौली-2, नौ मेगावाट की ग्रामांग, 10 मेगावाट की उमली, 24 मेगावाट की भरमौर चरण-1, 21 मेगावाट की भरमौर चरण-2, 22.5 मेगावाट की हड़सर, चरण-2, 19 मेगावाट की हरसर, चरण-3, 24 मेगावाट की टुंडह चरण-2, 18 मेगावाट की जंगलिक, 15 मेगावाट की रूपिन चरण-2, 17 मेगावाट की दुनाली-1 एवं 2, 12 मेगावाट की जरी, 18 मेगावाट की तोरल कुंडली, 15 मैगावाट की टुंडन, 10 मेगावाट की कोट डोगरी, आठ मेगावाट की अप्पर कुर्मी, 11 मेगावाट की कलाल खोल और 9.6 मेगावाट की मेलन विद्युत परियोजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पहले से आबंटित 15 विद्युत परियोजनाओं के निर्माण कर्ताओं ने परियोजना के कार्यान्वयन में कोई विशेष रुचि नहीं दिखाई तथा सरकार ने इन परियोजनाओं का आबंटन रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अपनी ऊर्जा नीति में संशोधन करते हुए 25 मेगावाट क्षमता तक की जल विद्युत परियोजनाओं में रॉयल्टी दरों में बदलाव कर 40 वर्षों के लिए एक समान 12 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने कहा कि 150 मेगावाट की टिडोंग, चरण-1 जल विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

आर्थिकी में होगा सुधार

प्रदेश सरकार ने जियो थर्मल विद्युत परियोजना के अन्वेषण व विकास के लिए जियो ट्रॉपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000