एचआरटीसी लाएगा हिम बस प्लस कार्ड, एक ही कार्ड में मिलेंगी सभी यात्रा सुविधाएं – भारत केसरी टीवी

एचआरटीसी लाएगा हिम बस प्लस कार्ड, एक ही कार्ड में मिलेंगी सभी यात्रा सुविधाएं

[MADAN SHARMA]

Advertisement

एचआरटीसी यात्रियों की सुविधा और डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए जल्द हिम बस प्लस कार्ड शुरू करने जा रहा है। इस नए स्मार्ट कार्ड को लांच करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि एचआरटीसी द्वारा अब तक जारी किए गए सभी प्रकार के डिस्काऊंट कार्ड, ट्रैवल पास और रियायती कार्ड इसी एक कार्ड में सम्मिलित कर दिए जाएंगे। एचआरटीसी का यह कार्ड पूरी तरह डिजिटल होगा, जिसमें कार्डधारक का पूरा डाटा सुरक्षित रहेगा। इससे टिकट बुकिंग, भुगतान, यात्रा विवरण और पहचान संबंधी सभी जानकारियां एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।

Advertisement

डिजिटल टिकटिंग प्रणाली लागू होने से टिकट जांच अधिक पारदर्शी होगी और फर्जीवाड़े की संभावनाएं भी काफी हद तक समाप्त होंगी। नए हिम बस प्लस कार्ड का शुल्क मात्र एक रुपए प्रतिदिन रखा गया है। कार्डधारकों को सभी श्रेणियों में 5 प्रतिशत तक की सीधी छूट मिलेगी, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 15 प्रतिशत तक का विशेष डिस्काऊंट दिया जाएगा। इससे नियमित यात्रियों, कर्मचारियों, छात्रों और बुजुर्गों को सीधा लाभ मिलेगा।

एचआरटीसी लाएगा हिम बस प्लस कार्ड, एक ही कार्ड में मिलेंगी सभी यात्रा सुविधाएं

एचआरटीसी के अनुसार इस कार्ड की एक और खासियत यह होगी कि जितना अधिक सफर, उतनी अधिक बचत। नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को उनके सफर के आधार पर अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000