किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, शिमला में सुबह से बारिश जारी – भारत केसरी टीवी

किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, शिमला में सुबह से बारिश जारी

शिमला।   हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर की ऊंचाई वाली चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है. इसका असर अन्य इलाकों में भी नजर आ रहा है. पहले के मुकाबले राज्य में हल्की ठंड भी बढ़ गई है. वहीं, बात अगर शिमला की करें तो यहां सुबह से ही बारिश का क्रम लगातार जारी है. लगातार हो रही बारिश की वजह से ठंड में भी हल्की बढ़ोतरी हुई है.

Advertisement

बीते 24 घंटे की बात करें, तो ताबो में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, किन्नौर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा उत्तराखंड के साथ लगते हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है. आने वाले दिनों में राज्य में रेनफॉल एक्टिविटी कम होगी.

Advertisement

कहां हुई कितनी बारिश?
बीते 24 घंटे में गुलेर में सबसे ज्यादा 64.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा पालमपुर में 46.4, धर्मशाला में 41.0, सलापड़ में 27.1, चौपाल में 21.4, सांगला में 20.8, कल्पा में 20.3 और नैना देवी में 18.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई. ताबो में 37.04 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली.

Advertisement

इसके अलावा सुंदरनगर, कांगड़ा भुंतर और पालमपुर में लोगों को तूफान का भी सामना करना पड़ा. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, आज राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है. हालांकि कल से राज्य में मौसम साफ बने रहने का पूर्वानुमान है.

Advertisement

बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान
बीते 24 घंटे में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान पर नजर डालें, तो डलहौजी में 22.8, चंबा में 32.8, भरमौर में 28.0, धर्मशाला में 20.0, कांगड़ा में 34.6, पालमपुर में 28.5, देहरा में 30.0, नेरी में 34.5, ऊना में 35.0, मंडी में 31.5, सुंदरनगर में 32.7, मनाली में 24.5, सैंज में 27.4, केलांग में 22.9, शिमला में 21.4, सोलन में 24.0, में मशोबरा 21.5, नाहन में 26.5, धौलाकुआं में 27.2 और पांवटा साहिब में 27.0 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है.

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000