सोलन न्यूज : सोलन में टीबी उन्मूलन के लिए रवाना किया निक्षय वाहन – भारत केसरी टीवी

सोलन न्यूज : सोलन में टीबी उन्मूलन के लिए रवाना किया निक्षय वाहन

सोलन। क्षय रोग मुक्त अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय सघन अभियान का शुभारंभ पर आज उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा एवं जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर निक्षय वाहन को रवाना किया ।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित रंजन ने यह जानकारी दी कि इस अभियान के तहत जिला सोलन को क्षय रोग मुक्त बनाने के उद्देश्य से ऐसे 1 लाख 43614 लोगों की मैपिंग की गई है जो उच्च जोखिम श्रेणी में है। यह अभियान 100 दिन तक चलेगा जिसमें जन भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आगे जानकारी दी कि इस अभियान के तहत जिला खंड एवं पंचायत स्तर पर निक्षय शिविर का आयोजन किया जाएगा जो ग्रामीण स्तर पर लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ टेस्टिंग भी करेंगे। इस अभियान के तहत एक्स-रे मशीन गाड़ी एवं अन्य आवश्यक उपकरणों को उपलब्ध करवाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावशाली नेताओं के सहयोग से निक्षय शिविर को सफल बनाने की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्य स्थलों पर निश्छय शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement

इस अभियान के तहत आशा वर्कर जिन लोगों की मैपिंग की गई है जो उच्च जोखिम श्रेणी में आते हैं उन्हें घरों में जाकर टीवी के लक्षणों की पहचान करेगी और लक्षण पाए जाने पर जांच एवं उपचार की व्यवस्था निश्चित की जाएगी।

Advertisement

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस अवसर पर जानकारी दी की निश्क्षय पोषण योजना के तहत टीवी रोगियों को उनके उपचार की पूरी अवधि के दौरान पोषण सहायता के रूप में एक हजार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षय रोग का इलाज संभव है क्षय रोगियों को उपचार के लिए निशुल्क दवाइयां प्रदान की जाती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000