भुंतर में अवैध शराब से भरी जीप पकड़ी, 1620 बोतलें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

भुंतर में अवैध शराब से भरी जीप पकड़ी, 1620 बोतलें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

कुल्लू। जिला कुल्लू के भुंतर में पुलिस ने अवैध शराब से भरी हुई एक जीप को अपने कब्जे में लिया है। इसके अलावा पायलट का काम कर रही एक अन्य कार को भी जब्त कर लिया गया है। भुंतर पुलिस की टीम ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अब मामले में पूछताछ की जा रही है कि जीप ड्राइवर कहां से ये शराब लेकर आया था और आगे किसे बचने के लिए जा रहा था?

Advertisement

1620 अवैध शराब की बोतलें बरामद
भुंतर थाना प्रभारी राम लाल ठाकुर ने बताया कि बाहमी नाला सड़क भुंतर से गड़सा के बीच पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। उसी समय गड़सा की ओर से एक कार (HP 39 E 2259) आई। जिसे पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका. इस गाड़ी को ड्राइवर कृष्ण कुमार (उम्र 28 साल) चला रहा था। इसी गाड़ी के पीछे-पीछे एक जीप (HP 66 6576) आई. इस जीप को चंद लाल (उम्र 21 साल) चला रहा था. ये दोनों ही कुल्लू जिले के रहने वाले हैं. पुलिस को चेकिंग के दौरान जीप से 1620 अवैध शराब की बोतलें बरामद की. इसमें ब्लेंडर प्राइड की 30 पेटियां, संतरा की 30 पेटियां, रॉयल स्टैग की 30 पेटियां, बियर ट्यूबोर्ग की 45 पेटियां भी शामिल थीं।

Advertisement

जीप को रास्ता दिखा रही थी पायलट कार
भुंतर पुलिस ने मामले में अवैध शराब को कब्जे में लेकर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। भुंतर थाना प्रभारी राम लाल ठाकुर ने बताया कि अवैध शराब से भरी जीप के लिए गाड़ी (HP 39 E 2259) पायलट का काम कर रही थी। ये गाड़ी दूसरी जीप, जिसमें शराब की अवैध तस्करी हो रही थी, उसे रास्ता साफ होने का इशारा दे रही थी, लेकिन भुंतर पुलिस ने उनके प्लान पर पानी फेर दिया और दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

पहले भी पुलिस नाके को देख बदला था रूट
भुंतर थाना प्रभारी राम लाल ठाकुर ने बताया कि अवैध शराब की जीप मंडी की तरफ से आ रही थी, लेकिन बजौरा में पुलिस ने नाका लगा रखा था। जिसके बाद कार चला रहे ड्राइवर के इशारे पर जीप वाले ने पनारसा से अपना रोड़ बदला और वो हुरला होकर गड़सा से निकलने की फिराक में था, लेकिन भुंतर पुलिस ने गड़सा में जीप और अवैध शराब के साथ पायलट कार ड्राइवर को भी धर दबोचा। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया,

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000