किन्नौर में देशभर के युवाओं को मिला आईटीबीपी के साथ सीखने और जुड़ने का अवसर – भारत केसरी टीवी

किन्नौर में देशभर के युवाओं को मिला आईटीबीपी के साथ सीखने और जुड़ने का अवसर

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*युवाओं के लिए आईटीबीपी ने लगाई हथियारों की प्रदर्शनी*

 

शिमला

विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर के भ्रमण पर आए देश भर के सौ से ज्यादा युवाओं ने दूसरे दिन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के बेस कैंप में निशानेबाजी के गुर सीखे। उन्हें आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी देखने का मौका भी मिला। इसके माध्यम से युवाओं को देश के सुरक्षा बलों की मारक क्षमता और आधुनिक हथियारों को करीब से देखने का अवसर मिला

वहीं, हिमाचल पुलिस के आला अधिकारियों ने युवाओं को साइबर फ्रॉड से बचने एवं साइबर सुरक्षा के तरीके बताए। साइबर सुरक्षा पर केंद्रित इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को डिजिटल युग के सुरक्षा टूल्स से अवगत कराया गया।

रिकांग पिओ में ‘माय भारत’ और आईटीबीपी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में आईटीबीपी के अनुशासित मार्गदर्शन से युवाओं में आत्मनिर्भरता और सामुदायिक गौरव की भावना जाग रही है। सीमाओं की सुरक्षा करने के साथ-साथ आईटीबीपी यहां युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने में भी योगदान दे रही है।

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत वंदे मातरम के गायन के साथ हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि और किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और राज्य निदेशक ध्रुव डोगरा द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन किया गया। डॉ. अमित कुमार शर्मा और सुशील कुमार ने युवाओं को संबोधित किया। दोनों अधिकारियों ने प्रशासनिक नेतृत्व, सामुदायिक सुरक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष बल दिया।

इसके बाद यह उत्सव सुर और ताल के बहुरंगी संगम में बदल गया। जेएनवी (JNV), केवी (KV), और आईटीआई (ITI) स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक लोक नृत्यों और गीतों से पूरी घाटी गूंज उठी। इस सांस्कृतिक संध्या में आईटीबीपी के जांबाज जवानों ने भी मंच संभाला और देशभक्ति पर केंद्रित नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के अगले चरण में सभी प्रतिभागियों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत युवाओं को किन्नौर के अलग अलग गांवों में जाकर स्थानीय लोगों, पंचायतों, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों से मिलने का अवसर भी मिलेगा। जिससे वे न केवल देश की विविधतापूर्ण संस्कृति से अवगत होंगे बल्कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के विभिन्न आयामों को जान सकेंगे।

विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित माई भारत (MY Bharat) द्वारा किया गया है। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में बिहार, दमन एवं दीव, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु तथा उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के प्रतिभागी शामिल हुए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000