जिला सोलन पुलिस की अपराध समीक्षा एवं वेलफेयर बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश – भारत केसरी टीवी

जिला सोलन पुलिस की अपराध समीक्षा एवं वेलफेयर बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

सोलन,। कार्यालय पुलिस अधीक्षक सोलन में प्रत्येक माह आयोजित होने वाली जिला स्तरीय अपराध समीक्षा एवं पुलिस कर्मचारियों के कल्याण (वेलफेयर) संबंधी वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला सोलन के सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन सोलन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान वर्ष 2026 में 31 मई तक जिला में दर्ज आपराधिक मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को थानों में लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबे समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कर अंतिम रिपोर्ट माननीय न्यायालयों में प्रेषित करने को कहा गया।

पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से संगीन अपराधों, मादक पदार्थों से जुड़े मामलों तथा साइबर अपराधों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंतिम रिपोर्ट शीघ्र न्यायालयों में प्रस्तुत करने पर बल दिया गया।

बैठक में थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं, आम नागरिकों तथा शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान और कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अतिरिक्त जिला सोलन में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं अनुशासन के साथ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि ड्यूटी के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन, उपमंडल पुलिस अधिकारी परवाणू अनिल कुमार, उपमंडल पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट नवीन झालटा सहित जिला के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन सोलन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#SolanPolice #CrimeReviewMeeting #CyberCrimeAwareness #DrugFreeHimachal #SolanNews #HimachalPradesh #BharatKesariTV

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000