भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश की कहानी सुनिए, – भारत केसरी टीवी

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश की कहानी सुनिए,

हिमाचल प्रदेश ब्यूरो प्रमुख सुभाष शर्मा 08/09/25

Advertisement

जब भाजपा की सरकार थी तो उन्होंने सरकारी कर्मचारियों की सेलरी बढ़ा कर राहत दी थी लेकिन कांग्रेस की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की सेलरी में कटौती कर दी। भाजपा की जयराम ठाकुर सरकार ने सितंबर 2022 में सरकारी कर्मचारियों की सेलरी बढ़ाई थी लेकिन अब कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश की खराब वित्तीय व्यवस्था का हवाला देकर सेलरी में कटौती करने का आदेश जारी कर दिया है। इससे हिमाचल प्रदेश के 89 कैटेगरी के सरकारी कर्मचारियों को हर महीने औसतन 10 से 15 हजार रुपये का नुकसान होगा।

Advertisement

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कांग्रेस से प्रश्न करते हुए कहा कि क्या चुनाव से पहले जनता को खटाखट धोखा देने का यही तरीका है? क्या कांग्रेस खटाखट मॉडल से किसानों की समस्याओं को हल कर सकती है? क्या कांग्रेस खटाखट मॉडल युवाओं की रोजगार समस्या सुलझा सकती है? चाहे कर्नाटक हो, हिमाचल हो या तेलंगाना, हर जगह कांग्रेस का गवर्नेंस रिकॉर्ड बेहद खराब है। सच्चाई यही है कि कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत, और न क्षमता। शासन चलाना उनके बस का काम ही नहीं है। जनता को धोखा दो, बड़े-बड़े दावे करो और जब जिम्मेदारी निभाने का समय आए, तो रोना शुरू कर दो। यहाँ तक खबर है कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार इतनी मजबूर हो गई है कि अब वे सरकारी गाड़ियों तक को डिस्पोज़ ऑफ करने लगे हैं, क्योंकि उन्हें प्रबंधन करना नहीं आता। यही है कांग्रेस का असली चेहरा और यही है हिमाचल की चरमराई हुई अर्थव्यवस्था।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000