शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिहार से चिट्टे के मेन सप्लायर गिरफ्तार, दोनों आरोपी रिमांड पर राजधानी लाए – भारत केसरी टीवी

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिहार से चिट्टे के मेन सप्लायर गिरफ्तार, दोनों आरोपी रिमांड पर राजधानी लाए

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक और सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना बालूगंज में दर्ज मुकदमे में एक अहम सफलता हासिल हुई है। इस मामले में आरोपी अविनाश चौहान निवासी चौपाल के कब्जे से 6.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। शिमला पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए आरोपी से गहन पूछताछ की। जांच में सामने आया कि अविनाश चौहान शिमला से बिहार निवासी विशाल यादव और उसके साथियों के विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करता था। मनी ट्रेल का पीछा करते हुए बालूगंज पुलिस टीम ने 24 अप्रैल, 2026 को बिहार के भोजपुर जिले के हरदुआ गांव से दो आरोपियों विशाल यादव उम्र 20 वर्ष और जय प्रकाश उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर शिमला लाया गया है।

Advertisement

जांच के दौरान विशाल यादव के बैंक खातों में महज पांच महीनों के भीतर करीब 40 लाख रुपए के लेन-देन का खुलासा हुआ है। यह भी सामने आया कि इन खातों से लगभग रोजाना नकदी निकाली जाती थी, जो एक संगठित नशा तस्करी नेटवर्क की ओर इशारा करता है। एएसपी शिमला अभिषेक का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। शिमला पुलिस ने साफ किया है कि मादक पदार्थों के खिलाफ उनकी कार्रवाई इसी तरह सख्ती से जारी रहेगी। 30 आरोपियों को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल और भारत-नेपाल सीमा सहित विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000