ग्रामीण विकास को रफ्तार: अर्की में सड़कों व स्कूल भवनों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ, संजय अवस्थी बोले—सरकार की प्राथमिकता गांवों का सुदृढ़ीकरण – भारत केसरी टीवी

ग्रामीण विकास को रफ्तार: अर्की में सड़कों व स्कूल भवनों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ, संजय अवस्थी बोले—सरकार की प्राथमिकता गांवों का सुदृढ़ीकरण

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement


अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि सड़क निर्माण और ग्रामीण क्षेत्रों का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है तथा इस दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। संजय अवस्थी आज यहां अर्की विधानसभा क्षेत्र की दुर्गम ग्राम पंचायत लग के सुण गांव में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

Advertisement

संजय अवस्थी ने आज ग्राम पंचायत लग में 04 किलोमीटर लगदाघाट से सून तक सम्पर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। इसमें सड़क निर्माण के लिए 08 करोड़ 03 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने ग्राम पंचायत मलौण के बनाली ब्राहमणा में शहीद राम रत्तन बनाली ब्राहमणा 01 किलोमीटर लम्बे निर्मित होने वाले सम्पर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। इसका निर्माण कार्य आरम्भ करने के लिए 10 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है।

Advertisement

उन्होंने ग्राम पंचायत भियुंखरी के राजकीय उच्च विद्यालय भियंुखरी के परीक्षा हॉल व अतिरिक्त कमरों की आधारशिला रखी। इसका निर्माण कार्य आरम्भ करने के लिए 10 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है।

विधायक ने ग्राम पंचायत भियंुखरी में 20 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित राजकीय प्राथमिक पाठशाला चिनयारी के भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने लगभग 06 किलोमीटर निर्मित होने वाले जयनगर से जघून सम्पर्क मार्ग का भूमि पूजन भी किया। इसके आरम्भिक निर्माण कार्य के लिए 19 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है।

संजय अवस्थी ने कहा कि प्राकृतिक खेती हिमाचल प्रदेश का भविष्य है और राज्य सरकार इसे प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए नई-नई योजनाएं कार्यन्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राजस्व घाटा अनुदान बंद किए जाने के बावजूद राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और इन क्षेत्रों के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक पद्धति से उगाई गई फसलों के लिए हिमाचल देश में सबसे अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान कर रहा है, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके। इस वर्ष प्राकृतिक पद्धति से तैयार गेहूं के समर्थन मूल्य को 60 रुपए से बढ़ाकर 80 रुपए प्रति किलोग्राम, मक्की के समर्थन मूल्य को 40 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए तथा हल्दी के समर्थन मूल्य को 90 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपए प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहली बार अदरक को भी समर्थन मूल्य के दायरे में लाया गया है, इसके लिए 30 रुपए प्रति किलोग्राम की दर तय की गई है। इसके अतिरिक्त गाय के दूध का खरीद मूल्य 61 रुपए प्रति लीटर और भैंस के दूध का खरीद मूल्य 71 रुपए प्रति लीटर निर्धारित किया गया है।

उन्होंने भियंुखरी में विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी विद्यार्थी के जीवन के आधार को मज़बूत बनाती है और गुणात्मक शिक्षा प्राप्त करना सभी का अधिकार है। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी तक गुणात्मक शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरम्भ की गई है। योजना के तहत पात्र हिमाचली विद्यार्थियों को व्यावसायिक व तकनीकी शिक्षा जैसे इंजीनियरिंग, चिकित्सा, प्रबंधन, पैरा-मेडिकल फार्मेसी, नर्सिंग, विधि आदि में डिप्लोमा व डिग्री कोर्स तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, बहुतकनीकी संस्थानों से तकनीकी कोर्स तथा मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों में पी.एच.डी करने के लिए एक प्रतिशत ब्याज़ की दर से ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है।

संजय अवस्थी ने कहा कि निर्विरोध पंचायत आने पर प्रदेश सरकार 25 लाख रुपए की राशि संबंधित ग्राम पंचायत को इनाम के स्वरूप देगी तथा अर्की विधानसभा क्षेत्र की निर्विरोध पंचायत को अपनी ओर से 05 लाख रुपए देने की घोषणा की।
विधायक ने सुण गांव में मोक्षधाम के लिए 02 लाख रुपए, सुण गांव में 15 सोलर लाईट व खेल मैदान के निर्माण के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की  तथा पेयजल टैंक के निर्माण के लिए प्राकलन के अनुसार समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने भिंयुखरी में मोक्षधाम के निर्माण के लिए 02 लाख रुपए, स्कूल में मंच की छत के निर्माण के लिए 01 लाख रुपए तथा चार दीवारी के निर्माण के लिए प्राक्कलन के अनुसार समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

संजय अवस्थी ने इस अवसर पर ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनी तथा संबधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।


कांग्रेस खण्ड समिति अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, अर्की युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विकी ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के जगन्नाथ शर्मा, रमेश ठाकुर, शेर सिंह, लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता नीरज गुप्ता, ग्राम पंचायत भियुंखरी की पूर्व प्रधान राजकुमारी व रामकृष्ण राणा सहित अन्य गणमान्य तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000