प्रेम संबंध में हत्या: घर बुलाकर कुदाल से वार, शव ठिकाने लगाने की रची साजिश – भारत केसरी टीवी

प्रेम संबंध में हत्या: घर बुलाकर कुदाल से वार, शव ठिकाने लगाने की रची साजिश

धर्मशाला। भारत केसरी टीवी

Advertisement

पंचरुखी के सलियाणा गांव के युवक पंकज की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस हत्या को प्रेमिका नीशू ने अंजाम दिया था, जो पिछले सात-आठ साल से पंकज के साथ रिश्ते में थी।

Advertisement

घटना 18 जनवरी की है, जब नीशू का पति घर पर नहीं था। उसने पंकज को बुलाया, लेकिन किसी कारणवश दोनों के बीच बहस हो गई। इस दौरान गुस्से में आकर नीशू ने कमरे में रखे कुदाल से पंकज पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

हत्या के बाद, नीशू अपने मायके सलियाणा पहुंची और अपने पिता उत्तम चंद, बहन रजनी और पति शशि कुमार को इस घटना के बारे में बताया। इसके बाद वे एक शादी समारोह में गए, जहां उन्होंने बहन के पति अजय को भी इसमें शामिल किया।

Advertisement

शव ठिकाने लगाने की साजिश
शादी से लौटने के बाद, सभी आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उन्होंने नागनी खुंडियां सड़क के पास एक स्थान चुना और शव को कंबल में लपेटकर रस्सी से बांध दिया। फिर इसे ज्वालामुखी के सुरानी जंगल में एक गहरी ढांक से नीचे फेंक दिया।

Advertisement

इसके अलावा, साक्ष्य मिटाने के लिए पंकज की जैकेट, चप्पल और रस्सी को जला दिया गया, जबकि मोबाइल फोन को तोड़कर अलग स्थान पर फेंक दिया गया, ताकि कोई सबूत न मिले।

जांच और गिरफ्तारी
एसपी शालिनी अग्निहोत्री के अनुसार, इस मामले की जांच के लिए चार एसआईटी गठित की गई थी। जांच में नीशू के अलावा उसके पति शशि कुमार, पिता उत्तम चंद, बहन रजनी, भांजे अभिषेक और जीजा अजय की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

शव की पहचान और प्रदर्शन
पंकज 18 जनवरी को लापता हुआ था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने पंचरुखी थाने में दर्ज करवाई थी। 12 फरवरी को ज्वालामुखी के सुरानी जंगल में एक अज्ञात शव बरामद हुआ, जिसकी बाजू पर ‘नीशू’ नाम लिखा था। परिजनों ने शव की पहचान पंकज के रूप में की और पंचरुखी में विरोध प्रदर्शन किया।

चार्जशीट होगी दाखिल
एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों की भूमिका के आधार पर उनके खिलाफ चार्जशीट तैयार की जाएगी। रजनी, अजय और अभिषेक पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामलों में संलिप्त हैं, जबकि अजय के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

हत्या में इस्तेमाल कुदाल अभी बरामद नहीं हुआ है, जिसकी तलाश जारी है। इस दौरान डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी, एसएचओ भूपेंद्र सिंह ठाकुर और प्रवीन भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000