डीसी ने मैकलोडगंज तथा धर्मकोट में बारिश से हुए नुक्सान का लिया जायजा – भारत केसरी टीवी

डीसी ने मैकलोडगंज तथा धर्मकोट में बारिश से हुए नुक्सान का लिया जायजा

धर्मशाला आरती शर्मा 28 अगस्त।

Advertisement

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने धर्मशाला के कालापुल, धर्मकोट तथा मैकलोडगंज में बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।

Advertisement

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि राहत तथा पुनर्वास के कार्य युद्व स्तर पर चल रहे हैं तथा सभी विभागीय अधिकारियों को अपने अपने विभागों से संबंधित कार्यों को तत्परता के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आम जनमानस को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारी बाधित सड़कों तथा पेयजल योजनाओं की बहाली के लिए दिन-रात प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में 28 अगस्त तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 63 संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं वहीं 153 के करीब छोटी-बड़ी पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं इन योजनाओं की मरम्मत का कार्य तेज गति से चल रहा है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि इंदौरा उपमंडल में भी बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील गांवों को खाली करवाया गया है तथा प्रभावित लोगों को रिलीफ कैंप में रखा गया है इसके साथ ही एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। पौंग डैम में जल स्तर की नियमित तौर पर माॅनिटरिंग भी सुनिश्चित की जा रही है इस के लिए जिला प्रशासन बीबीएमबी प्रबंधन के साथ सीधे संपर्क में है।

Advertisement

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि राहत तथा पुनर्वास कार्यों की त्वरित रिपोर्ट भेजने के लिए उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रह जाए। इस अवसर पर नगर निगम के कमीशनर जफर इकबाल तथा डीएफओ धर्मशाला राहुल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000