आईटीबीपी में एएसआई की ट्रेनिंग लेने गए विनोद कुमार का हृदयगति थमी, मौत


धर्मशाला। आईटीबीपी में एएसआई की ट्रेनिंग करने के लिए गुवाहाटी गए वगली गांव के रहने वाले 47 वर्षीय विनोद कुमार की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। संभावना जताई गई है कि उनका पार्थिव शरीर कल तक गांव पहुचेगा। जहां उनका इंतिम संस्कार किया जाएगा।
विनोद कुमार इन दिनों गुवाहाटी में सेवाएं दे रहे थे। उनके छोटे भाई ने बताया कि वह करीब एक महीने पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए थे। विनोद कुमार करीब 2000 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी, और दो बेटे हैं। दोनों बेटे पढ़ाई कर रहे हैं। बड़ा बेटा चंडीगढ़ में और छोटा बेटा धर्मशाला कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है।
स्थानीय पंचायत प्रधान शालिनी एवं उपपधान संदीप कमार ने बताया कि विनोद कुमार मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। बीती रात ड्यूटी के दौरान उनकी हृदय गति रुकने से मौत होने का समाचार मिला है। उनका पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।