Himachal: स्कूलों के बाद अब कम छात्र संख्या वाले डिग्री कॉलेजों को मर्ज करने की तैयारी, शिक्षकों का होगा युक्तिकरण – भारत केसरी टीवी

Himachal: स्कूलों के बाद अब कम छात्र संख्या वाले डिग्री कॉलेजों को मर्ज करने की तैयारी, शिक्षकों का होगा युक्तिकरण

कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद व मर्ज करने के बाद अब सरकार कम इनरोलमैंट वाले डिग्री काॅलेजों को मर्ज कर सकती है। इस दौरान कई काॅलेजों में 50 से कम छात्र हैं, ऐसे में विभाग ने काॅलेजों से इनरोलमैंट रिपोर्ट मांगी है। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी डिग्री व संस्कृत काॅलेजों के अलावा तकनीकी संस्थानों से भी इनरोलमैंट मांगी है। इस दौरान शिक्षण संस्थानों को 1 अप्रैल, 2023 से लेकर 31 मार्च, 2024 व शैक्षणिक सत्र 2024-25 तक की इनरोलमैंट रिपोर्ट देने को कहा है। इसके लिए विभाग की ओर से परफोर्मा भी जारी किया गया है, जिसे संस्थानों को भर कर देना होगा। इस दौरान स्ट्रीम वाइज छात्रों की इनरोलमैंट मांगी गई है। इनरोलमैंट रिपोर्ट आने के बाद अब काॅलेजों में शिक्षकों का भी युक्तिकरण होगा।

Advertisement

बता दें कि मौजूदा समय में कई काॅलेज ऐसे है, जहां 50 या इससे कम छात्र हैं और इन काॅलेजों में हर विषय के शिक्षक लगाए गए हैं, ऐसे में अब सरकार ने फैसला लिया है कि जहां जरूरत होगी, वहीं नए विषय और शिक्षक दिए जाएंगे। ऐसे में अब प्रदेश के काॅलेजों से कई विषय भी हटाए जा सकते हैं। यानी कि जिन विषयों में छात्रों की संख्या कम होगी या वहां छात्र नहीं होंगे, वहां से उनको ऐसे नजदीकी काॅलेजों में शिफ्ट किया जा सकता है, जहां छात्रों की संख्या अधिक होगी।

Advertisement

बताया जा रहा है कि अब काॅलेज में छात्रों की संख्या के आधार पर विषय और शिक्षक उपलब्ध होंगे। साइंस स्ट्रीम में यदि में कम छात्र होंगे तो वहां से छात्रों सहित शिक्षकों को दूसरे काॅलेज में शिफ्ट किया जाएगा, ताकि एक काॅलेज में संबंधित विषय के पूरे शिक्षक हों। इसके साथ ही सरकार निजी शिक्षण संस्थानों पर भी नजर रखेगी। प्रदेश में 130 डिग्री काॅलेज हैं। इसके साथ 50 से अधिक निजी शिक्षण संस्थान हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000