हिमाचल के स्कूलों में ड्रग्स की पहचान के लिए नई पहल, यूरिन टेस्टिंग किट से खुलेंगे राज – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के स्कूलों में ड्रग्स की पहचान के लिए नई पहल, यूरिन टेस्टिंग किट से खुलेंगे राज

सोलन। मदन शर्मा 14 सितंबर

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में स्कूली छात्रों को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए अब एक नया मेकैनिज्म तैयार किया जा रहा है। प्रदेश पुलिस की सीआईडी ने शिक्षा विभाग को सुझाव दिया है कि छात्रों में नशे की पहचान के लिए यूरिन आधारित रैपिड ड्रग टेस्टिंग किट का इस्तेमाल किया जाए।

Advertisement

शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के उपनिदेशकों से इस प्रस्ताव पर राय मांगी है। सुझाव यह है कि यदि किसी शिक्षक को किसी छात्र पर ड्रग्स सेवन का शक हो, तो स्थानीय पुलिस की मदद से इस किट के जरिए टेस्ट किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए पुलिस केस दर्ज करने की जरूरत नहीं होगी और न ही छात्र को पुलिस के हवाले करना होगा।

Advertisement

अधिकारियों का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य छात्रों के करियर को बचाना और उन्हें नशे की लत से बाहर निकालना है। शिक्षा विभाग ने जिलों से यह भी पूछा है कि इस प्रक्रिया को लागू करने में किस प्रकार की दिक्कतें सामने आ सकती हैं।

Advertisement

इसी सिलसिले में जल्द ही राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें सीआईडी अधिकारी और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि मिलकर यह तय करेंगे कि ड्रग टेस्टिंग किट कहां-कहां उपलब्ध होंगी, क्या इन्हें स्कूलों को ही संभालना होगा और टेस्टिंग की प्रक्रिया क्या होगी।

राज्य में लगातार बढ़ते नशे के मामलों को देखते हुए सरकार अब इस दिशा में ठोस कदम उठाने की तैयारी कर रही है। स्कूल निदेशालय का कहना है कि यह ड्रग टेस्ट काफी सरल है और इसके जरिए शुरुआती स्तर पर ही छात्रों को नशे से दूर किया जा सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000