राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी के पहुंचने से शिमला बना कांग्रेस का पावर सेंटर, यहीं से संभालेंगे हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव प्रचार की कमान – भारत केसरी टीवी

राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी के पहुंचने से शिमला बना कांग्रेस का पावर सेंटर, यहीं से संभालेंगे हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव प्रचार की कमान

शिमला। देश के दो राज्य हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा के लिए मतदान होने है। हरियाणा विधानसभा के लिए 5 अक्टूबर को और जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और तीसरे चरण के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होना है। ऐसे में दोनों ही राज्यों में चुनाव प्रचार पीक पर है। दिलचस्प बात ये है कि चुनाव इन दोनों राज्यों में हो रहे है, लेकिन राजनीति चर्चा का केंद्र छोटे पहाड़ी राज्य हिमाचल की राजधानी शिमला बना हुआ है। ये इसलिए की दोनों राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच गांधी परिवार इन दिनों शिमला में छुट्टियां बिताने आया है।

Advertisement

पिछले दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं. प्रियंका गांधी का शिमला से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित छराबड़ा में अपना घर हैं। इन दिनों प्रियंका गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी दोनों छराबड़ा में ठहरी हैं। आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शिमला पहुंच गए हैं। उनका चॉपर दोपहर बाद छराबड़ा में प्रियंका गांधी के घर के समीप बने हेलीपैड पर उतरा. बताया जा रहा है कि उनका अगले कुछ दिन शिमला में ही रुकेंगे। ऐसे में इन दिनों गांधी परिवार के पहुंचने से शिमला कांग्रेस की राजनीति का पॉवर सेंटर बन गया है।

Advertisement

शिमला से चलेगी चुनाव प्रचार की कमान:
देश के दो राज्य हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने है. जिसके लिए दोनों ही बड़े राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों ही राज्यों में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी को कांग्रेस ने स्टार प्रचारक बनाया है. इस तरह से गांधी परिवार अभी शिमला से ही हरियाणा और जम्मू कश्मीर की चुनाव प्रचार की कमान को संभालेंगे।

Advertisement

बता दें कि शिमला के साथ लगते छराबड़ा में राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का घर है, जो देवदार के घने जंगलों से घिरा और पहाड़ी शैली में बना हुआ है। जिसकी दूरी शिमला से करीब 13 किलोमीटर है. ऐसे में गांधी परिवार का यहां पर आना और जाना लगा रहता है. सोनिया गांधी 17 सितंबर और प्रियंका गांधी 15 सितंबर को शिमला पहुंची थीं. इसके बाद अब राहुल गांधी शिमला पहुंचे हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000