सोलन ब्रेकिंग : नशे की सैकड़ों गोलियों के साथ तीन गिरफ्तार, दो धोबीघाट के एक पाजो का रहने वाला – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्रेकिंग : नशे की सैकड़ों गोलियों के साथ तीन गिरफ्तार, दो धोबीघाट के एक पाजो का रहने वाला

सोलन। जिला पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने शामती बाइपास व आईटीआई के नजदीक रेलवे ट्रेक से नशे की सैकड़ों गोलियों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी में पहली घटना के अनुसार दस अक्टूबर को पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम जब शहर सोलन में गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिए मौजूद थी। जब उक्त टीम गश्त करते हुए शामती बाईपास पर पहुंची तो गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक धर्मपुर की ओर से आ रही मोटर साईकिल एचपी-14डी-0733 पर सवार दो युवक संदीप कुमार व राहुल प्रतिबन्धित नशीली दवाईयों व मादक पदार्थ को छुपाकर ले जा रहे हैं।

Advertisement

उक्त सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये शामती बाईपास फोरलेन आंजी में नाकाबन्दी करके धर्मपुर से आने वाले वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी। करीब 7.35 बजे उक्त मोटर साईकिल धर्मपुर की तरफ से आई, जिसे चैकिंग हेतू रोका गया ।

Advertisement

चैकिंग के दौरान उक्त मोटर साईकिल पर बैठे सोलन के धोबीघाट निवासी 34 वर्षीय संदीप कुमार व राहुल कुमार को 180 टेबलेट सहित हिरासत में लिया गया। दोनों को ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत पकड़ी गई प्रतिबन्धित दवाईयों सहित ड्रग निरीक्षक के हवाले किया जायेगा । दोनों आरोपियों के पूर्व के अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।

Advertisement

दूसरी घटना के अनुसार पुलिस चौकी शहर की टीम शहर सोलन में गश्त पर थी। तो आईटीआई गेट के पास रेलवे ट्रैक के समीप एक युवक को शक के आधार पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार तलाशी ली गई ।

उक्त युवक ने अपना नाम साहिल राय व पता गांव सोलन का पाजो गांव बताया। 24 वर्षीय साहिल के कब्जे से 184नशीली गोलियाँ बरामद हुई। उसे ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत पकड़ी गई प्रतिबन्धित दवाईयों सहित ड्रग निरीक्षक के हवाले किया जायेगा। उसके पूर्व के अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000