रेप के आरोपी ने जमानत पर छूटकर किया पीड़िता का कत्ल, अलग-अलग जगहों पर फेंके शव के टुकड़े – भारत केसरी टीवी

रेप के आरोपी ने जमानत पर छूटकर किया पीड़िता का कत्ल, अलग-अलग जगहों पर फेंके शव के टुकड़े

झारसुगुड़ा। ओडिशा में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की से रेप मामले के आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया और कथित तौर पर पीड़िता की हत्या कर दी। उसके बाद उसने शव के पहले कई टुकड़े किए और फिर उन टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि पिछले साल अगस्त में रेप के आरोपी कुनु किशन को सुंदरगढ़ जिले में नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता ने धारुआडीह पुलिस स्टेशन में रेप का केस दर्ज कराया था। वहीं, पिछले साल दिसंबर में आरोपी जेल से रिहा हुआ। झारसुगुड़ा के एसपी परमार स्मित पुरुषोत्तमदास ने जानकारी दी कि इस महीने की 7 तारीख को पीडि़ता के परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। जांच की गई तो सीसीटीवी में पाया गया कि वह दो व्यक्तियों के साथ एक बाइक पर जा रही है। बाइक पर सवार दोनों लड़कों ने हेलमेट पहना हुआ था इस वजह से उनके चेहरे दिखाई नहीं दिए।

Advertisement

हालांकि पीड़िता सुंदरगढ़ जिले की मूल निवासी थी, लेकिन वह अपनी रिश्तेदार के घर झारसुगुड़ा शहर में रह रही थी। एसपी ने यह भी बताया कि एआई तकनीक के जरिए हमने सुंदरगढ़ में आरोपी का पता लगाया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने बताया कि उसने लड़की की हत्या की थी और उसके शरीर के अंगों को दो अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आरोपी ने पहले राउरकेला और देवगढ़ को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 143 के किनारे एक धारदार चाकू से पीड़िता का गला काटा और उसके शरीर के अंगों को ब्राह्मणी नदी के तारकेरा नाली और बालूघाट में फेंक दिया।

Advertisement

पुलिस ने ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल की मदद से शरीर के अंगों का पता लगाने के लिए ब्राह्मणी नदी पर तलाशी अभियान चलाया। एसपी ने कहा कि घंटों चले तलाशी अभियान के बाद लड़की के सिर सहित शरीर के अंग बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पिछले साल दिसंबर में जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद से ही लड़की की हत्या की योजना बना रहा था ताकि वह अदालत के सामने अपना बयान न दे सके।

अधिकारी ने कहा कि उसे डर था कि अगर पीड़िता ने अदालत के सामने बयान दिया तो उसे मामले में दोषी ठहराया जा सकता है और इसलिए उसने योजना को अंजाम देने के लिए अपनी मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन बदल दिया था। सूत्रों ने बताया कि आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000