हल्द्वानी ब्रेकिंग: भक्त प्रह्लाद की मूर्ति तोड़ने का आरोपी युवक अरेस्ट, लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर किया विरोध प्रदर्शन – भारत केसरी टीवी

हल्द्वानी ब्रेकिंग: भक्त प्रह्लाद की मूर्ति तोड़ने का आरोपी युवक अरेस्ट, लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर किया विरोध प्रदर्शन

हल्द्वानी। नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी में सिंधी चौराहे पर होली ग्राउंड में लगी भक्त प्रह्लाद की मूर्ति तोड़ने का मामला गरमाया हुआ था। सोमवार देर रात को हुए बवाल के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मूर्ति तोड़ने वाले युवक को अरेस्ट किया। मूर्ति तोड़ने जाने के बाद रात को ही हिंदूवादी संगठनों ने होली ग्राउंड में हंगामा भी किया था। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

Advertisement

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने आसपास की दुकानें भी बंद करा दी थी। इस दौरान इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। जानकारी के मुताबिक मूर्ति 17 सितंबर को ही खंडित हो गई थी। लेकिन उसका पता करीब एक हफ्ते बाद सोमवार 23 सितंबर रात को लगा। जिसके बाद से ही हल्द्वानी शहर का माहौल गरम हो गया था। एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र ने बताया कि होलिका ग्राउंड में पिछले दिनों गणपति महोत्सव के दौरान गणपति की मूर्ति रखी गई थी। इस दौरान टेंट खोलने के दौरान एक बल्ली मूर्ति पर गिर गई थी, जिससे मूर्ति खंडित हो गई थी। लेकिन मजदूरों ने घटना के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि पुलिस ने मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को भी समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस अभी अभियुक्त से पूछताछ कर रही है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसको देखते हुए होली होली ग्राउंड के आसपास क्षेत्र को नो वेंडर जोन घोषित किया गया है। इसीलिए इस इलाके में किसी तरह की कोई भी रेड़ी और ठेले नहीं लगाए जाएंगे। इसके अलावा होली ग्राउंड के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामला अब शांत हो चुका है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000