कुल्लू न्यूज: अनियंत्रित होकर सड़क के बीचो-बीच पलटी जीप, हादसे में चालक घायल – भारत केसरी टीवी

कुल्लू न्यूज: अनियंत्रित होकर सड़क के बीचो-बीच पलटी जीप, हादसे में चालक घायल

कुल्लू।  जलोड़ी दर्रा से गुजरने वाले औट -बंजार-सेंज हाईवे -305 पर एक जीप हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान जीप एनएच के बीचो-बीच पलट गई जिससे चालक सुमित (38) निवासी पालमपुर जख्मी हुआ है जबकि गाड़ी सवार दूसरा व्यक्ति सुरक्षित है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीप काजा से पालमपुर वाया जलोड़ी दर्रा जा रही थी इसी दौरान सोझा के पास जलोड़ा में पहुंचते ही चालक का संतुलन बिगड़ गया। हाईवे पर उतराई होने के कारण जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर भी पलट गई।

Advertisement

हादसे में चालक बुरी तरह जख्मी हुआ जिसे उपचार के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसे उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं वाहन के सड़क पर बीचो-बीच पलट जाने के कारण 1 घंटे तक मौके पर जाम लगा रहा।
हालांकि बाद में हाईवे से जीप को हटाया गया डीएसपी बंजार शेर सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000